
CHHAPRA DESK – तेल की बढ़ी कीमतों के कारण बोतल या डिब्बे में पेट्रोल या डीजल मिलना बंद किए जाने के बाद बाइक चालकों से लेकर किसानों तक की परेशानी बढ़ा दी है. कभी कोई किसान पंपिंग सेट उखाड़ कर टायर गाड़ी पर लेकर पेट्रोल पंप पहुंच जा रहा है तो कहीं बाइक को धक्का लगाकर पेट्रोल पंप तक ले जाना पड़ रहा है. लेकिन, इससे भी अलग एक मामला बगहा जिला से सामने आया है, जहां बीच सड़क पर बाइक की पेट्रोल खत्म होने के बाद वह व्यक्ति डब्बा लेकर पेट्रोल पंप पर पहुंच गया, लेकिन वहां उसे बताया गया कि डब्बे में पेट्रोल नहीं मिलेगा तो ऐसी स्थिति में इतनी दूर बाइक को ठेल कर ले जाना उसे भारी महसूस हुआ और तब उसने बाइक की टंकी खोलकर उसे लेकर सीधे पेट्रोल पंप पहुंच गया. यह देखकर सभी की आंखें फटी की फटी रह गई. वही नोजल कर्मी से लेकर अन्य लोग ठहाके लगाते रहे. अब बाइक की टंकी लेकर पेट्रोल लेने का यह वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है. जिससे कहीं ना कहीं सरकार की भी किरकिरी हो रही है.

खेती-किसानी पर असर पड़ रहा है
स्थानीय लोगों के अनुसार, डीजल की कमी का सीधा असर अब खेती पर भी दिख रहा है. पंपिंग सेट और पंप चलाने के लिए किसानों को डीजल चाहिए, लेकिन उन्हें जंक्शन में तेल नहीं मिल रहा है. छोटे किसान अपनी सिंचाई और दैनिक जरूरतों के लिए इसी पर निर्भर हैं. ईंधन के अभाव में खेतों की सिंचाई और बिजली कटौती के दौरान जेनरेटर का चलना मुश्किल हो गया है.

रास्ते में वाहन बंद होने पर बढ़ी मुसीबत
सबसे ज्यादा परेशानी उन लोगों को हो रही है जिनके वाहन बीच रास्ते में ही ईंधन खत्म होने से बंद हो जाते हैं. गाड़ी को धक्का देकर पेट्रोल पंप तक लाना हर बार संभव नहीं होता, लेकिन नियमों की वजह से उन्हें डिब्बे में थोड़ा पेट्रोल भी नहीं मिल पा रहा है.

![]()

