स्टेट बैंक की शाखा में शॉर्ट सर्किट से लगी भीषण आग ; मची अफरातफरी

स्टेट बैंक की शाखा में शॉर्ट सर्किट से लगी भीषण आग ; मची अफरातफरी

SIWAN DESK –   सिवान शहर के बबुनिया रोड स्थित एसबीआई क्षेत्रीय शाखा में आज अचानक भीषण आग लगने से अफरा-तफरी मच गई. प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, आग लगने की वजह शॉर्ट सर्किट बताई जा रही है. देखते ही देखते आग ने बैंक परिसर के अंदर रखे फर्नीचर और इलेक्ट्रॉनिक उपकरणों को अपनी चपेट में ले लिया, जिससे भारी नुकसान की आशंका जताई जा रही है. वहीं इस घटना में बैंक के कई महत्वपूर्ण दस्तावेजों के भी जलने की बात सामने आ रही है. हालांकि इसकी आधिकारिक पुष्टि अभी नहीं हुई है. स्थानीय लोगों ने तत्परता दिखाते हुए तुरंत फायर ब्रिगेड को सूचना दी.

Add

जिसके बाद दमकल की टीम मौके पर पहुंचकर आग पर काबू पाने में जुट गई. फिलहाल नुकसान का आकलन किया जा रहा है. इस संबंध में शाखा प्रबंधक के द्वारा बताया गया कि आग लगने का कारण शॉर्ट सर्किट लग रहा है. फिलहाल क्षति का आकलन किया जा रहा है. इस घटना के बाद क्षेत्र में जहां अफरातफरी मच गई, वहीं व्यावसायिक भवनों में अग्निशमन की सुरक्षा पर भी सवाल खड़े हो गए. क्योंकि, एसबीआई के इस क्षेत्रीय शाखा में अग्निशमन की पर्याप्त व्यवस्था नहीं थी.

 

Loading

75
Accident E-paper ब्रेकिंग न्यूज़