जंक्शन पर विदेशी शराब के साथ एक तस्कर गिरफ्तार

जंक्शन पर विदेशी शराब के साथ एक तस्कर गिरफ्तार

CHHAPRA DESK –  आरपीएफ के सीनियर कमांडेंट एस रामकृष्णन के निर्देश पर टास्क टीम, सीआईबी व आरपीएफ द्वारा संयुक्त कार्रवाई करते हुए गाड़ी संख्या 12562 टाउन स्वतंत्रता सेनानी सुपरफास्ट से विदेशी शराब के साथ एक तस्कर को गिरफ्तार किया. गिरफ्तार अभियुक्त वैशाली जिला के देसरी थाना क्षेत्र का सुल्तानपुर का रहने वाला परमेश्वर का पुत्र पप्पू कुमार बताया जाता है. जांच के दौरान उसके सामान से विभिन्न ब्रांड की विदेशी शराब बरामद की गई. जब्त शराब में रॉयल स्टैग (750 एमएल) 10 बोतल,

रॉयल स्टैग (180 एमएल) 2 बोतल, आफ्टर डार्क ब्लू रेयर ग्रेन व्हिस्की 12 बोतल, ऑफिसर्स चॉइस 20 बोतल (180 एमएल) तथा किंगफिशर एक्स्ट्रा स्ट्रॉन्ग बीयर 12 कैन (500 एमएल) शामिल हैं. कुल 19.620 लीटर शराब जब्त की गई, जिसकी अनुमानित कीमत 13,480 रुपये बताई गई है. इस कार्रवाई में उप निरीक्षक विशाल, कांस्टेबल संजय यादव, हेड कांस्टेबल मुकेश कुमार शाह, मुकेश कुमार सिंह, विजय प्रताप सिंह तथा सीआईबी के रामसूरत यादव शामिल रहे.

Loading

67
Crime E-paper ब्रेकिंग न्यूज़