शहर की सड़कों के गड्ढे टोटो से सफर करने वालों के लिए सिद्ध हो रहे घातक ; आधा दर्जन घायल, छात्रा समेत दो का टूट गया पैर

शहर की सड़कों के गड्ढे टोटो से सफर करने वालों के लिए सिद्ध हो रहे घातक ; आधा दर्जन घायल, छात्रा समेत दो का टूट गया पैर

Add

CHHAPRA/ SIWAN /GOPALGANJ DESK –  छपरा शहर की उबड़-खाबड़ सड़कें व सड़कों पर बने गड्ढे टोटो से सफर करने वाले लोगों के लिए घातक साबित हो रहे हैं. शहर के बस स्टैंड से लेकर ब्रह्मपुर पुल तक मुख्य मार्ग की स्थिति काफी दयनीय हो चुकी है. शहर की यह सड़क जहां उबड़-खाबड़ है, वहीं सड़क पर दर्जनों छोटे-बड़े गड्ढे आपको दिख जाएंगे, जो कि घातक साबित हो रहे हैं. इसका सबसे ज्यादा खतरा टोटो से सफर करने वाले लोगों को हो रहा है. आज छपरा शहर के भगवान बाजार थाना क्षेत्र अंतर्गत भरत मिलाप चौक के समीप एक टोटो अनियंत्रित होकर पलट गई. जिससे उसमें सवार आधा दर्जन लोग घायल हुए. उनमें एक छात्रा समेत तीन लोगों को सदर अस्पताल में भर्ती होना पड़ा. जिसमें छात्र व एक युवक के पैर की हड्डी टूट चुकी है. घटना के बाद स्थानीय लोगों की मदद से सभी घायलों को तुरंत इलाज के लिए सदर अस्पताल पहुंचाया गया. घायलों मे गोपालगंज जिले के उचकागाव थाना क्षेत्र के डोरापुर निवासी चंद्रभूषण मिश्रा की पुत्री प्रीति मिश्रा, छपरा शहर के मुफस्सिल थाना क्षेत्र के रौजा निवासी उमेश भारती के पुत्र धनंजय भारती तथा सिवान जिले के हुसैनगंज थाना क्षेत्र के हबीबनगर निवासी राम बहादुर साह का 29 वर्षीय पुत्र संदीप कुमार शामिल है.

घटना के संबंध में प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि तीनों यात्री छपरा जंक्शन से टोटो पकड़कर जयप्रकाश विश्वविद्यालय की ओर जा रहे थे. उसी दौरान भरत मिलाप चौक के समीप सामने से आ रही एक तेज रफ्तार स्कॉर्पियो ने अचानक मोड़ लेते हुए टोटो को चकमा दे दिया. चालक संतुलन खो बैठा और टोटो सड़क किनारे गड्ढे में जाकर पलट गया. घटना के बाद स्कॉर्पियो चालक मौके से फरार हो गया. स्थानीय लोगों ने बताया कि उक्त चौक पर अक्सर यातायात अव्यवस्थित रहता है, जिससे इस तरह की दुर्घटनाएं होती रहती हैं. इस दुर्घटना में घायल प्रीति मिश्रा जयप्रकाश विश्वविद्यालय से पीजी कर रही है और जंक्शन पर ट्रेन से उतरने के बाद टोटो से विश्वविद्यालय जा रही थी, जहां उसका क्लास था. लेकिन जंक्शन से कुछ दूर आगे बढ़ने के साथ ही टोटो दुर्घटनाग्रस्त हो गई और उसके एक पैर की हड्डी टूट गई है. वही संदीप कुमार के भी एक पैर की हड्डी टूट चुकी है.

Loading

79
Accident E-paper ब्रेकिंग न्यूज़