GAYAJI DESK – भगवान बुद्ध की ज्ञानस्थली गया ने एक बार फिर देशभर में अपनी प्रतिभा का परचम लहराया है. जेईई एडवांस 2026 में ऑल इंडिया रैंक-1 प्राप्त करने वाले शुभम कुमार समेत 18 सफल छात्रों का हरिदास सेमिनरी ऑडिटोरियम में भव्य सम्मान समारोह आयोजित किया गया है। ब्रिटिश इंग्लिश स्कूल गुरुकुल द्वारा. आयोजित इस कार्यक्रम में छात्रों को चांदी की चेन पहनाकर सम्मानित किया गया है, वहीं उनके अभिभावकों को शॉल और स्मृति चिन्ह प्रदान किए गए. इस समारोह में शुभम कुमार ने अपनी सफलता का श्रेय कठिन परिश्रम, अनुशासन और स्पष्ट लक्ष्य को दिया. उन्होंने कहा कि 11वीं कक्षा से ही उन्होंने अपनी तैयारी शुरू कर दी थी और लगातार मेहनत के बल पर यह उपलब्धि हासिल की. उन्होंने छात्रों को ईमानदारी और समर्पण के साथ पढ़ाई करने का संदेश दिया है.

विद्यालय के निदेशक भीमराज प्रसाद ने कहा कि शुभम कुमार की उपलब्धि पूरे गया जिले के लिए गौरव का विषय है. उन्होंने घोषणा की कि विद्यालय के सुपर-30 कार्यक्रम के तहत अब कक्षा 9वीं से ही मेधावी छात्रों को निःशुल्क शिक्षा दी जाएगी.
शुभम कुमार ने कहा कि ब्रिटिश स्कुल के डायरेक्टर सर को सम्मान देने का मोक मिला है. ईमानदारी से मेहनत करते रहना है. इंडिया का सबसे टफ आई आईटी एडवांस का एग्जाम यह 18 लोगों ने सफलता हासिल किया है. शुभम कुमार ऑल इंडिया रेक वन, सोरभ कुमार, आयुष राज, राज कुमार, सोनु कुमार, दीपक कुमार, प्रेम नारायण पटवा ने सम्मानित किया है.

मोहन श्रीवास्तव ने कहा कि भगवान बुद्ध ने झान प्राप्त किया, गयाजी सकुन शांति, देश दुनिया वाले को शांति मिलती है. पुरी शक्ति से इस इस्चियुट को लाने में भीमराज प्रसाद ब्रिटिश इंस्टीट्यूट ऑफ इंजीनियरिंग कालेज को नंबर वन लाते रहे हैं. स्टेंडिग कमेटी के सदस्य मोहन श्रीवास्तव को 21000 हजार उपहार सम्मान दिए हैं. इस कार्यक्रम में पूर्व डिप्टी मेयर मोहन श्रीवास्तव, शिक्षाविद् डॉ शशि शेखर सहित कई गणमान्य लोग उपस्थित रहे. वहीं बिहार विधानसभा अध्यक्ष डॉ प्रेम कुमार ने वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से सफल छात्रों को शुभकामनाएं दी है.

![]()

