अपराध की साजिश रच रहे तीन बदमाश देसी कट्टा व कारतूस के साथ गिरफ्तार

अपराध की साजिश रच रहे तीन बदमाश देसी कट्टा व कारतूस के साथ गिरफ्तार

CHHAPRA DESK –  सारण जिला के अमनौर थाना पुलिस ने किसी आपराधिक वारदात देने की साजिश रहे तीन बदमाशों को हथियार के साथ गिरफ्तार कर लिया है. बता दें कि पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर जिले में विधि-व्यवस्था संधारण और अपराध नियंत्रण को लेकर चलाए जा रहे विशेष छापेमारी अभियान के तहत अमनौर थाना पुलिस को बड़ी कामयाबी मिली है पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए थाना क्षेत्र के शेखपुरा स्थित दुकान मोड़ के पास से अपराध की योजना बना रहे तीन संदिग्ध अपराधियों को अवैध हथियार, कारतूस और मोटरसाइकिल के साथ गिरफ्तार कर लिया. अमनौर थाना को गुप्त सूचना प्राप्त हुई कि शेखपुरा स्थित दुकान मोड़ के समीप तीन संदिग्ध व्यक्ति किसी बड़ी आपराधिक वारदात को अंजाम देने की फिराक में एकत्रित हुए हैं. सूचना मिलते ही थानाध्यक्ष के नेतृत्व में गठित पुलिस टीम ने तत्काल बताए गए स्थान पर छापेमारी की गई.

पुलिस वाहन देखते ही तीनों संदिग्ध भागने का प्रयास करने लगे, लेकिन पुलिस की मुस्तैदी और घेराबंदी के कारण तीनों को मौके पर ही दबोच लिया गया. गिरफ्तार व्यक्तियों की जब तलाशी ली गई तो उनके पास से एक देसी कट्टा, एक जिंदा कारतूस, तीन मोबाइल फोन और एक मोटरसाइकिल बरामद हुई. पुलिस का मानना है कि ये अपराधी किसी बड़ी लूट या अन्य वारदात को अंजाम देने की तैयारी में थे. समय रहते कार्रवाई होने से एक बड़ी घटना टल गई. इस संबंध में अमनौर थाना में कांड संख्या 245/26 दर्ज की गई है. गिरफ्तार तीनों अभियुक्तों को आवश्यक पूछताछ के बाद न्यायिक हिरासत में छपरा मंडल कारा भेज दिया गया है. पुलिस इस गिरोह के अन्य सदस्यों और आपराधिक नेटवर्क की जांच कर रही है. गिरफ्तार अपराधियों में भेल्दी थाना क्षेत्र के पैगा गांव निवासी चंदन कुमार राय, अभिषेक कुमार राय एवं स्थानीय थाना क्षेत्र के ही बैद्यनाथपुर गांव निवासी शैलेन्द्र कुमार शामिल हैं.

Loading

71
Crime E-paper ब्रेकिंग न्यूज़