CHHAPRA DESK – सारण जिले के रिविलगंज थाना अंतर्गत दियारा स्थित खेत में परवल तोड़ने गए एक किसान की मौत आकाशीय बिजली गिरने से मौके पर हो गई. उस दौरान कुछ दूरी पर दूसरे खेत में परवल तोड़ रहे किसानों के द्वारा बारिश कम होने के बाद जब खेत में जाकर उसे देखा गया तो उसका चेहरा और शरीर झुलस चुका था और उसकी मौत हो चुकी थी. जिसके बाद इस घटना की सूचना उसके घर वालों को दी गई. मृत किसान की पहचान रिविलगंज थाना क्षेत्र के भादपा गांव निवासी स्व दुलार चौधरी के 60 वर्षीय पुत्र चंद्रमा चौधरी के रूप में की गई. इस घटना की सूचना मिलते ही घर परिवार में रोना-पीटना लग गया.

वहीं सूचना के बाद पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शव को कब्जे में ले लिया. जिसके बाद पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेजा गया, जहां शव का पोस्टमार्टम कराए जाने की प्रक्रिया की जा रही है. इस घटना के संबंध में मृतक के पुत्र ने बताया कि आज सुबह में वह खेत पर परवल तोड़ने के लिए गए थे, जहां ठनका गिरने से उनकी मौके पर मौत हुई है. इस घटना की सूचना अन्य किसानों के द्वारा उनको दी गई. जिसके बाद वह लोग वहां पहुंचे और पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेजा है.

![]()

