पनियरा हॉल्ट- दुल्लहपुर रेलखण्ड का सीआरएस ने किया संरक्षा निरीक्षण व सफलतापूर्वक स्पीड ट्रायल

पनियरा हॉल्ट- दुल्लहपुर रेलखण्ड का सीआरएस ने किया संरक्षा निरीक्षण व सफलतापूर्वक स्पीड ट्रायल

 

VARANASI DESK –  पूर्वोत्तर रेलवे के वाराणसी मंडल पर इन्फ्रास्ट्रक्चर के विकास का क्रम निरन्तर जारी है. इसी क्रम में पूर्वोत्तर रेलवे के वाराणसी मंडल पर भटनी-औंड़िहार (126 किमी) दोहरीकरण परियोजना के अन्तर्गत दुल्लहपुर-पनियरा हॉल्ट स्टेशनों के मध्य दोहरीकरण का कार्य पूर्ण हो चुका है. दुल्लहपुर-पनियरा हॉल्ट (14 किमी) रेल खण्ड का विद्युतीकृत लाइनों के साथ दोहरीकरण कार्य पूर्ण होने के उपरांत आज दिनांक 02 दिसम्बर, 2025 को रेल संरक्षा आयुक्त, उत्तर पूर्व सर्किल प्रणजीव सक्सेना ने संरक्षा निरीक्षण किया गया. इस निरीक्षण में पूर्वोत्तर रेलवे गोरखपुर के मुख्य प्रशासनिक अधिकारी (निर्माण) अभय कुमार गुप्ता एवं मंडल रेल प्रबंधक वाराणसी आशीष जैन सहित मुख्यालय एवं वाराणसी मंडल के वरिष्ठ अधिकारी उपस्थित थे. रेल संरक्षा आयुक्त, उत्तर पूर्व सर्किल प्रणजीव सक्सेना ने पुश ट्रॉली से नायकडीह हॉल्ट से निरीक्षण आरम्भ किया.

Add

निरीक्षण के क्रम में रेल संरक्षा आयुक्त ने रेलवे ट्रैक का करते हुए किमी 81/9 के समीप भैसही नदी पर स्थित रेलवे मेजर ब्रिज संख्या संख्या 91 का गहन निरीक्षण किया. इसके पश्चात रेल संरक्षा आयुक्त ने किमी 76/9 पर कट कनेक्शन का निरीक्षण किया. पुश ट्रॉली से निरीक्षण करते हुए रेल संरक्षा आयुक्त लरही नदी पर स्थित रेलवे ब्रिज संख्या 84 एवं कट कनेक्शन का गहन निरीक्षण किया तथा नये ट्रैक एवं तकनीकी दस्तावेजों को परखा. रेल संरक्षा आयुक्त द्वारा पनियरा हॉल्ट- दुल्लहपुर र (14 किमी) रेल खण्ड के तकनीकी जांच एवं संरक्षा निरीक्षण के पश्चात पनियरा हॉल्ट से दुल्लहपुर स्टेशन तक सफलतापूर्वक सीआरएस स्पेशल से स्पीड ट्रायल किया.

Loading

71
E-paper