पूर्वोत्तर रेलवे के प्रमुख मुख्य कार्मिक अधिकारी ने किया छपरा जंक्शन का निरीक्षण

पूर्वोत्तर रेलवे के प्रमुख मुख्य कार्मिक अधिकारी ने किया छपरा जंक्शन का निरीक्षण

CHHAPRA DESK – .पूर्वोत्तर रेलवे के प्रमुख मुख्य कार्मिक अधिकारी (पीसीपीओ ) मनोज कुमार ने आज छपरा जंक्शन का निरीक्षण किया. इस दौरान उन्होंने स्टेशन परिसर की साफ-सफाई, यात्री सुविधाओं एवं प्रशासनिक व्यवस्थाओं का जायजा लिया. निरीक्षण के क्रम में वे स्टेशन अधीक्षक कार्यालय पहुंचे, जहां मास्टर रोल, अटेंडेंस रजिस्टर सहित अन्य अभिलेखों की गहन जांच की और संबंधित कर्मियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए. वही इसके बाद उन्होंने क्रू रनिंग रूम कार्यालय का भी निरीक्षण किया और वहां उपलब्ध सुविधाओं एवं कर्मचारियों की कार्यप्रणाली के बारे में जानकारी ली अधिकारियों से बातचीत करते हुए उन्होंने कार्य व्यवस्था को और बेहतर बनाने पर जोर दिया. निरीक्षण के दौरान स्टेशन डायरेक्टर राजेश कुमार और स्टेशन अधीक्षक राजन कुमार उनके साथ मौजूद रहे और विभिन्न बिंदुओं पर जानकारी उपलब्ध कराई.

उन्होंने छपरा जंक्शन के प्रस्तावित पुनर्विकास कार्यों की भी समीक्षा की.उन्होंने बताया कि स्टेशन को नए सिरे से आधुनिक सुविधाओं के साथ विकसित करने की योजना पर कार्य शीघ्र शुरू किया जाएगा. इसके तहत यात्रियों को बेहतर इंतजाम, सुव्यवस्थित प्लेटफॉर्म, आधुनिक प्रतीक्षालय एवं अन्य सुविधाएं उपलब्ध कराई जाएंगी. निरीक्षण के क्रम में वे गार्ड लॉबी भी पहुंचे, जहां उन्होंने कर्मचारियों के लिए उपलब्ध व्यवस्थाओं का जायजा लिया और आवश्यक सुधार के निर्देश दिए. इस दौरान एससी-एसटी रेलवे संगठन के शाखा अध्यक्ष मदन दास ने उन्हें यूनियन कार्यालय के आवंटन से संबंधित एक ज्ञापन भी सौंपा, जिस पर उन्होंने उचित कार्रवाई का आश्वासन दिया. वही निरीक्षण के दौरान चीफ टीटीई नरेंद्र प्रसाद यादव, संजय साव समेत रेलवे के अन्य अधिकारी और कर्मचारी उपस्थित थे.

Loading

71
E-paper प्रशासन ब्रेकिंग न्यूज़