सड़क दुर्घटना में गंभीर रूप से घायल युवक की मौत ; एक दिन में तीन लोग हुए दुर्घटना का शिकार

सड़क दुर्घटना में गंभीर रूप से घायल युवक की मौत ; एक दिन में तीन लोग हुए दुर्घटना का शिकार

CHHAPRA DESK – सारण जिले के दाउदपुर थाना अंतर्गत वंशी छपरा गांव के समीप सड़क दुर्घटना में गंभीर रूप से घायल युवक की मौत हो गई. मृत युवक की पहचान स्थानीय थाना क्षेत्र के दुमदुमा गांव निवासी ईश्वर साह के 30 वर्षीय पुत्र राहुल कुमार के रूप में की गई है. घटना के संबंध में बताया जाता है कि थाना क्षेत्र के वंशी छपरा गांव के समीप हुई दुर्घटना में राहुल गंभीर रूप से घायल हो गया और अस्पताल ले जाने के क्रम में उसकी मौत हो गई. इस घटना की सूचना पर घर परिवार में रोना-पीटना लग गया.

वहीं स्थानीय थाना पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा, जहां पोस्टमार्टम कराए जाने के बाद उसे परिवार वालों को सौंप दिया गया है. बता दें कि सारण जिले में प्रतिदिन दुर्घटनाओं में तीन से पांच मौतें हो रही है. आज दूसरी सड़क दुर्घटना भेल्दी थाना क्षेत्र में हुई, जहां दो बाइकों की आमने-सामने की टक्कर में गड़खा थाना क्षेत्र के पोहिया निवासी एजाज एवं परसा थाना क्षेत्र के अंजनी गांव निवासी अरविंद कुमार दोनों की मौत अस्पताल ले जाने के क्रम में रास्ते में हुई है. सारण जिले में आज अलग-अलग क्षेत्रों में शाम होते-होते अब तक तीन मौतें हो चुकी है. तीनों ही शवों का पोस्टमार्टम कराए जाने के बाद परिवार वालों को सौंप दिया गया है.

Loading

Accident Crime E-paper ब्रेकिंग न्यूज़