सेवक कुटीर में रह रहे एक युवक की संदेहास्पद मौत ; मेडिकल बोर्ड ने किया पोस्टमार्टम

सेवक कुटीर में रह रहे एक युवक की संदेहास्पद मौत ; मेडिकल बोर्ड ने किया पोस्टमार्टम

CHHAPRA DESK –  छपरा शहर के मुफस्सिल थाना अंतर्गत पुरुष भिक्षुक पुनर्वास गृह, सेवा कुटीर में रह रहे एक युवक की आज संदेहास्पद स्थिति में मौत हो गई. हालांकि बीमार अवस्था में उसे सदर अस्पताल पहुंचाया गया था, जहां उपचार के दौरान मौत हुई है. इस घटना के बाद सेवा कुटीर के प्रबंधक व कर्मियों द्वारा पुलिस को सूचना दी गई. सूचना के बाद पुलिस ने सदर अस्पताल से शव को कब्जे में लेकर पंचनामा कर पोस्टमार्टम के लिए भेजा, जहां शव का पोस्टमार्टम कराए जाने को लेकर अस्पताल प्रशासन के द्वारा मेडिकल बोर्ड का गठन किया गया है और मेडिकल बोर्ड के द्वारा शव का पोस्टमार्टम कराए जाने की प्रक्रिया की जा रही है.

Add

मृत युवक सेवा कुटीर में रहने वाला बाबूलाल बताया गया है, जिसकी उम्र 20 वर्ष बताई जा रही है. बताया जा रहा है कि उसको मिर्गी की बीमारी थी और प्रथम दृष्टया उसकी मौत का कारण मिर्गी बीमारी बताया जा रहा है. लेकिन उसके मौत के सही कारणों की जानकारी पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद ही हो सकेगी. फिलहाल शव का पोस्टमार्टम कराए जाने की प्रक्रिया जारी है. हालांकि इस मामले में सेवा कुटीर के कर्मी कुछ भी बताने से परहेज करते रहे हैं. अब सभी की निगाहें पोस्टमार्टम रिपोर्ट पर टिकी हुई है.

 

Loading

81
Crime E-paper ब्रेकिंग न्यूज़