
CHHAPRA DESK – .सारण जिले के सुप्रसिद्ध कोठियां नरांव सूर्य मंदिर परिसर में बाबू वीर कुंवर सिंह विजयोत्सव पर्व मनाया गया. इस कार्यक्रम में उपस्थित वक्ताओं ने उनके शौर्य एवं वीरता का बखान करते हुए कहा कि बाबू वीर कुंवर सिंह 80 वर्ष के उम्र में भी अंग्रेजी हुकूमत की हवा निकाल दी थी. घुड़सवारी एवं गोरिल्ला युद्ध में उनको महारत हासिल थी, जिसके कारण अंग्रेज उनसे डरते थे.
मुखिया कामख्या सिंह ने अगले वर्ष से विजयोत्सव पर्व धुमधाम से मनाने का संकल्प लिया. शिक्षक नेता राकेश कुमार सिंह ने अपने सम्बोधन में उपस्थित लोगों को से अपील किया कि अपने साम्राज्य एवं राष्ट्र की सुरक्षा के लिए जैसे बाबू वीर कुंवर सिंह ने अग्रणी भूमिका निभाई.

उसी प्रकार हमें भी अपने समाज के विकास एवं सुरक्षा के लिए तत्पर रहना चाहिए. हेमंत सिंह ने कहा कि बाबू वीर कुंवर सिंह की साहस एवं बलिदान को हम सभी को हमेशा याद रखनी चाहिए. कार्यक्रम में सोनू सिंह, अभिमन्यु कुमार सिंह, अमरजीत कुमार सिंह उर्फ लडु, लाल मोहन सिंह, महेंद्र सिंह,श्रीनिवास सिंह, मंटू कुमार,पिंटु कुमार, कुणाल कुमार सिंह, धीरज सिंह मुख्य रूप से शामिल रहे.

![]()

