
CHHAPRA DESK – सारण जिले के परसा थाना क्षेत्र अंतर्गत सोनहो जिओ पेट्रोल पंप के समीप टोटो तथा पानी लदे टेंपो की सीधी टक्कर में दो व्यक्ति की मौत मौके पर ही हो गई. वही दुर्घटना में करीब आधा दर्जन लोग घायल है, जिनका उपचार चल रहा है. इस दुर्घटना में एक युवक की मौत जहां मौके पर हुई है, वहीं, दूसरे की मौत उपचार के दौरान हुई है, जो कि टेंपो चालक बताया गया है. मृत एक युवक भेल्दी थाना क्षेत्र के अरना गांव निवासी मुख्तार वारिस का पुत्र तकबीर वारिस बताया जाता है. जबकि दूसरा युवक जिले के मढौरा थाना क्षेत्र के हसनपुरा गांव निवासी अरमान अली बताया गया है. जिसकी मौत उपचार के क्रम में हुई है.
घटना स्थल पर तकबीर की हुई मौत के बाद स्थानीय थाना पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेजा,

जहां शव का पोस्टमार्टम कराए जाने की प्रक्रिया की जा रही है. सदर अस्पताल में पोस्टमार्टम के दौरान तकबीर के परिजनों ने बताया कि वह गांव से टेंपो पकड़ कर पटना जंक्शन जा रहा था. जहां से वह उड़ीसा के लिए ट्रेन पकड़ने वाला था. वह उड़ीसा में वेल्डर का काम करता था. लेकिन रास्ते में ही हुए हादसे में उसकी मौत हो गई. वहीं उपचार के क्रम में हुई मौत के बाद अरमान के शव को पुलिस ने कब्जे में लेकर पंचनामा की प्रक्रिया प्रारंभ कर दी है. जिसके बाद उसके शव को पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेजा जा रहा है. फिलहाल तकबीर के शव का पोस्टमार्टम कराया जा रहा है.

![]()

