टेंपो-पिकअप वैन की सीधी टक्कर से अनियंत्रित होकर ऑर्केस्ट्रा पिकअप वैन पलटा ; दुर्घटनाग्रस्त होने से चार नर्तकी सहित आधा दर्जन कलाकार घायल

टेंपो-पिकअप वैन की सीधी टक्कर से अनियंत्रित होकर ऑर्केस्ट्रा पिकअप वैन पलटा ; दुर्घटनाग्रस्त होने से चार नर्तकी सहित आधा दर्जन कलाकार घायल

CHHAPRA DESK – छपरा शहर के मुफस्सिल थाना अंतर्गत नैनी गांव के समीप मुख्य मार्ग पर ऑर्केस्ट्रा कर्मियों से भरी पिकअप वैन एवं टेंपो की आमने -सामने की टक्कर में पिकअप वैन अनियंत्रित होकर पलट गया. जिससे पिकअप पर सवार म्यूजिकल ग्रुप की 4 नर्तकियां सहित आधा दर्जन कलाकार घायल हो गये. हलचल न्यूज जिसके बाद सभी घायलों को उपचार के लिए छपरा सदर अस्पताल लाया गया, जहां उनका उपचार चल रहा है.

ऑर्केस्ट्रा कर्मियों में पायल मिश्रा, नंदनी कुमारी, दीपा कुमारी, भूमि कुमारी सहित अन्य शामिल हैं. घटना के संबंध में घायलों ने बताया कि वे लोग प्रोग्राम देने के लिए पिकअप वैन से जा रहे थे. तभी विपरीत दिशा से आ रही टेंपो से टक्कर हो गई. हलचल न्यूज उस दौरान पिकअप वैन अनियंत्रित होकर पलट गया. जिससे ऑर्केस्ट्रा के आधा दर्जन कलाकार घायल हुए हैं.

सभी घायलों का उपचार छपरा सदर अस्पताल में चल रहा है. बताते चलें कि इस दुर्घटना में ऑर्केस्ट्रा की नर्तकियां गंभीर रूप से घायल हुई है जिनके सिर में गंभीर चोट को देखते हुए चिकित्सक द्वारा उनका सिटी स्कैन भी कराया गया है. फिलहाल सभी की स्थिति खतरे से बाहर है.

Loading

84
Accident E-paper ब्रेकिंग न्यूज़