प्रसिद्ध बटुकेश्वर नाथ मंदिर से नाग देवता की चोरी करने वाला चोर व खरीदार कबाड़ी वाला दोनों गिरफ्तार

प्रसिद्ध बटुकेश्वर नाथ मंदिर से नाग देवता की चोरी करने वाला चोर व खरीदार कबाड़ी वाला दोनों गिरफ्तार

CHHAPRA DESK – छपरा शहर के प्रसिद्ध बटुकेश्वर नाथ मंदिर स्थित ऐतिहासिक शिवलिंग से नाग देवता की चोरी करने वाले चोर को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है. वही उसकी निशानी पर उस कबाड़ी वाले को भी गिरफ्तार किया गया है, जिसके द्वारा चोरी का नाग देवता खरीदा गया था. वहीं कबाड़ी वाले की दुकान से अन्य मंदिरों से चोरी किया गया एक नाग देवता एवं एक घंटा भी बरामद किया गया है. प्रेस वार्ता के दौरान इस बात की जानकारी देते हुए सदर एसडीपीओ राजकिशोर सिंह ने बताया कि पुलिस ने बटुकेश्वर नाथ मंदिर से चोरी गए नाग देवता मामले का एक सप्ताह के अंदर सफल उद्भेदन कर चोरी करने वाले चोर एवं नाग देवता को खरीदने वाले कबड्डी दुकानदार को भी गिरफ्तार किया है.

जिनके पास से बटुकेश्वर नाथ मंदिर से चोरी किया गया एक नाग देवता एवं अन्य मंदिर से चोरी किया गया एक नाग देवता एवं एक घंटा भी बरामद किया गया है. उन्होंने बताया कि इस मामले में मंदिर के पुजारी ध्रुव कुमार मिश्र उर्फ मुन्ना बाबा के द्वारा भगवान बाजार थाना में काण्ड संख्या-475/24 दर्ज कराया था. इस मामले में 12 सितंबर को प्राथमिकी दर्ज कर अनुसंधान प्रारम्भ किया गया और मंदिर में लगे सीसीटीवी कैमरे की मदद से चोर की पहचान कर उसे गिरफ्तार किया गया. गिरफ्तार चोर रिविलगंज थाना क्षेत्र के इनई गांव निवासी जितेंद्र कुमार सिंह बताया गया है.वही कबाड़ी दुकानदार राजीव राजेंद्र स्टेडियम कुष्ट टोली मोहल्ला निवासी मोहम्मद नौशाद बताया गया है जो की वहीं पर कबाड़ी की दुकान चलाता है.

इस मामले में विस्तृत जानकारी देते हुए एसडीपीओ श्री सिंह ने बताया कि बीती संध्या उन्हें गुप्त सूचना मिली कि बटुकेश्वर नाथ मंदिर से चोरी करने वाला चोर शहर के दरोगा राय चौक के समीप मौजूद है. इसकी सूचना पर उन्होंने टीम बनाकर उसे वहां से गिरफ्तार कर लिया. सख्ती से पूछताछ के क्रम में उसके द्वारा बताया गया कि उसने राजेंद्र स्टेडियम के समीप स्थित कबाड़ी दुकान में नाग देवता को ले जाकर बेचा है. जिसके बाद कबाड़ी दुकानदार को गिरफ्तार कर उसके पास से दो नाग देवता एवं एक घंटा भी बरामद किया गया है.

बताते चलें कि बीते 11 सितंबर की देर रात्रि शहर के दौलतगंज स्थित बटुकेश्वर नाथ मंदिर से एक चोर के द्वारा शिवलिंग पर लगे नाग देवता को चोरी कर लिया गया था. जिसकी पूरी करतूत मंदिर में लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई थी और इस खबर एवं सीसीटीवी फुटेज को हलचल न्यूज़ 24 के द्वारा उसी रात प्रमुखता से दिखाकर वायरल किया गया था. जिसके बाद चोर की पहचान हुई और उसकी गिरफ्तारी के बाद बटुकेश्वर नाथ मंदिर से चोरी किया नाग देवता एवं अन्य मंदिरों से भी चोरी किए गए नाग देवता और घंटे को बरामद कर लिया गया. टीम में शामिल पुलिस पदाधिकारियों में पु०नि०-सह-थानाध्यक्ष सुभाष कुमार सिंह, पु0अ0नि0 विद्यानंद ठाकुर, प्र0पु0अ0नि0 दिव्या कुमारी, प्र0पु0अ0नि0 राहुल कुमार, सि0 प्रकाश कुमार, म0सि0 पूजा कुमारी एवं थाना के अन्य कर्मी शामिल थे.

Loading

56
Crime E-paper ब्रेकिंग न्यूज़