CHHAPRA DESK – छपरा शहर के भगवान बाजार थाना अंतर्गत नई बाजार मोहल्ला में मामूली विवाद को लेकर हथियार लहराने का एक वीडियो सामने आया है. हालांकि मामूली की विवाद को लेकर मारपीट भी हुई है. मारपीट के दौरान कट्टे के बट से प्रहार कर एक व्यक्ति का सिर भी फोड़ा गया है. वही मारपीट में एक ही पक्ष के तीन लोग जख्मी हुए है. जिन्हें आनन-फानन में सदर अस्पताल पहुंचाया गया, जहां उनका उपचार चल रहा है. वही इस घटना की सूचना 112 डायल पुलिस को दी गई. पुलिस मामले की छानबीन कर रही है.

घायलों में भगवान बाजार थाना क्षेत्र के नई बाजार मोहल्ला निवासी स्वर्गीय खेदन राय का 45 वर्षीय पुत्र अवधेश राय उनका 21 वर्षीय पुत्र रूपेश कुमार एवं स्वर्गीय जगदीश राय के 70 वर्षीय पुत्र जय नाथ राय शामिल है. इस घटना के संबंध में कट्टे के बट के प्रहार से जख्मी अवधेश राय ने बताया कि उनका पुत्र रुपेश साहेबगंज में काम करने के बाद रात्रि में घर आ रहा था. जैसे ही वह नई बाजार से अपने घर की गली में प्रवेश किया तो उसी बीच उसके मोहल्ले के ही एक युवक ने उसे बाइक से टक्कर मार दिया और विरोध करने पर उसके साथ मारपीट शुरू कर दिया. शोर सुनकर वह बाहर निकले तो पड़ोसियों ने अचानक उनके ऊपर भी हमला कर दिया.

कट्टा लहराने का वीडियो हुआ वायरल
सर के नई बाजार मोहल्ला में मारपीट के दौरान दूसरे पक्ष के लोगों के द्वारा दहशत फैलाने के लिए कट्टा लहराया था रहा है जिसका वीडियो भी दूसरे पक्ष के द्वारा बनाया गया है और वह वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है. जिसमें स्पष्ट रूप से देखा जा सकता है कि बीच सड़क पर कैसे बदमाश कट्टा लहरा रहे हैं. समाचार प्रेषण तक इस मामले में प्राथमिकी की प्रक्रिया चल रही थी. वहीं अब देखना यह है कि पुलिस आरोपियों को कब तक गिरफ्तार करती है और उनके पास से अवैध कट्टा की बारामदगी होती है या नहीं. स्थिति जो भी हो लेकिन बीच सड़क पर कट्टा लहराने का वायरल वीडियो दहशत फैलाने के लिए काफी है.

![]()

