
CHHAPRA DESK – छपरा जंक्शन पर मंडल रेल प्रबंधक आशीष जैन के निर्देशन एवं वरिष्ठ मंडल वाणिज्य प्रबंधक शेख रहमान के नेतृत्व में वाराणसी मंडल पर चलने वाली ट्रेनों में अवैध वेंडिंग और अनधिकृत पानी की बोतल बिक्री के खिलाफ वाणिज्य निरीक्षकों की टीम द्वारा अभियान चलाया गया. इसी क्रम में आज गाड़ी संख्या 02564 नई दिल्ली-बरौनी एक्सप्रेस एवं गाड़ी सं-19166 सावरमती एक्सप्रेस में छपरा जं स्टेशन पर विशेष टिकट जांच के दौरान स्लीपर कोच में 11 अनाधिकृत वेंडरों को अवैध रूप से चना, पेड़ा, बिस्कुट तथा 79 बोतल बन्द पानी बिक्री करते पकड़ा गया है.

जिसके बाद उन्हें रेलवे सुरक्षा बल/पोस्ट/छपरा को अग्रिम कार्यवाही हेतु हैंडओवर कर दिया गया. छपरा जंक्शन एवं विभिन्न ट्रेनों में अवैध वेंडरों की बाढ़ सी आ गई है. जिसको लेकर जहां आए दिन यात्रियों को समस्या होती है, वहीं अवैघ वेंडर के द्वारा घटिया क्वालिटी का भोज्य पदार्थ बेचा जाता है. कई बार इन अवैध वेंडरों के कारण ट्रेन में मारपीट की घटनाएं भी घटित होती रही है.

![]()

