धूमधाम से मनाई गई बाबा अंबेडकर की जयंती ; निकाला गया जुलूस

धूमधाम से मनाई गई बाबा अंबेडकर की जयंती ; निकाला गया जुलूस

CHHAPRA DESK –  बाबा साहब भीमराव अंबेडकर की जयंती सारण जिले के शहर समेत विभिन्न प्रखंडों में धूमधाम से मनाई गई. उनकी जयंती पर विशाल जुलूस भी निकाला गया. शहर के भीमराव अंबेडकर स्थल स्थित उनकी प्रतिमा पर माल्यार्पण के बाद सभा का आयोजन किया गया. वहीं गड़खा प्रखंड के मौजमपुर पंचायत के मौजमपुर दलित बस्ती में डाक्टर भीमराव अम्बेडकर नव ज्योति परिषद द्वारा बाबा साहेब भीमराव अंबेडकर की जयंती हर्षोल्लास पूर्वक मनायी गई. जिसमें सर्वप्रथम आगत अतिथि मुखिया धर्मदेव राय, सरपंच जयशंकर प्रसाद यादव, बीडीसी सदस्य अधिवक्ता ओमप्रकाश राय, समिति के सदस्य सर्वजीत राम, कपिल राम, सुरेन्द्र राम, शिक्षक राजकिशोर राम, मुकेश राम शिक्षक, बबन राम,विजय राय, नंदकिशोर राय समेत दर्जनों गणमान्यों के द्वारा बाबा साहेब के आदमकद प्रतिमा पर माल्यार्पण कर अपनी श्रद्धांजलि अर्पित की.

Add

इस अवसर पर उपस्थित लोगों को संबोधित करते हुए गणमान्य अतिथियों ने बाबा साहेब के व्यक्तित्व एवं कृतित्व पर चर्चा करते हुए उन्हें कलम का जादूगर बताया. उन्होंने बताया कि बाबा साहेब अपने जमाने में विषम परिस्थितियों के बाद भी अपनी उच्च शिक्षा विदेश जाकर प्राप्त किया. हमें उनके द्वारा बताए गए पदचिन्ह पर चल कर उनको सच्ची श्रद्धांजलि दे सकते हैं. उन्होंने समाज से विषमता दूर करने का काम किया था. जिसके बाद भव्य जुलूस यात्रा मौजमपुर बाबा साहेब चौक से मुसेपुर, मौजमपुर, संठा, रामू टोला, चैनपुरवां,नरांव , धनौरा बाजार होते हुए बाबा साहेब चौक पर पहुंची. जुलूस में डीजे, डंका, घोड़ा के साथ-साथ सैकड़ों की संख्या में महिला- पुरुष, बच्चे, युवा एवं बुजुर्ग शामिल थे. उक्त अवसर पर जीतेन्द्र कुमार राम, दिलीप राम, अमरनाथ राम, नीरज राम, सचिंद्र राय, राजेश राम, बिदुर राम, बृजकिशोर राम समेत दर्जनों गणमान्य उपस्थित थे.

वहीं, मशरक प्रखंड के लखनपुर गोलंबर पर अवस्थित बाबा साहेब डॉ भीमराव अंबेडकर की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर उनकी जयंती पूरे उत्साह और भव्यता के साथ मनाई गई. इस अवसर पर क्षेत्र में श्रद्धा और सम्मान का माहौल देखने को मिला, जहां बड़ी संख्या में लोगों ने एकत्रित होकर बाबा साहेब को नमन किया। अम्बेडकर लोक सेवा संघ के अध्यक्ष रणधीर कुमार मांझी के नेतृत्व में आयोजित इस कार्यक्रम में डुमरसन मुखिया बच्चा लाल साह, कर्ण कुदरिया मुखिया प्रतिनिधि अशरफ अली, अकबर अली,पूर्व मुखिया ललन मांझी ,शंकर राम, मुकेश मांझी सहित विभिन्न गांवों से आए सैकड़ों लोगों ने भाग लिया. कार्यक्रम की शुरुआत जुलूस के साथ हुई, जिसमें अलग-अलग गांवों से लोगों ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया.

सोनौली , मदारपुर, कवलपुरा, डुमरसन, लखनपुर, चांद कुदरिया गांवों से जुलूस में शामिल लोग बाबा साहेब के जयकारे लगाते हुए और उनके विचारों को प्रचारित करते हुए गांवों का भ्रमण करते हुए लखनपुर गोलंबर पहुंचे. लखनपुर गोलंबर पहुंचने के बाद सभी लोगों ने एकजुट होकर बाबा साहेब की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया और उनके योगदान को याद किया. इस दौरान उपस्थित वक्ताओं ने बाबा साहेब के जीवन संघर्ष, उनके सामाजिक योगदान और संविधान निर्माण में उनकी महत्वपूर्ण भूमिका पर विस्तार से प्रकाश डाला. उन्होंने कहा कि बाबा साहेब ने समाज के वंचित और पिछड़े वर्गों को अधिकार दिलाने के लिए जीवनभर संघर्ष किया, जो आज भी सभी के लिए प्रेरणास्रोत है. उक्त अवसर पर वक्ताओं ने लोगों से बाबा साहेब के बताए मार्ग पर चलने, शिक्षा को अपनाने और समाज में समानता एवं भाईचारे को बढ़ावा देने का आह्वान किया.

 

Loading

77
E-paper Social ब्रेकिंग न्यूज़