अलग-अलग क्षेत्रों में हुई सड़क दुर्घटनाओं में दो व्यक्ति की मौत ; मचा कोहराम

अलग-अलग क्षेत्रों में हुई सड़क दुर्घटनाओं में दो व्यक्ति की मौत ; मचा कोहराम

CHHAPRA DESK –  सारण जिले के अलग-अलग क्षेत्रों में हुई सड़क दुर्घटनाओं में दो व्यक्ति की मौत हो गई. पहली घटना जिले के अवतार नगर थाना क्षेत्र से सामने आई है, जहां सड़क दुर्घटना में एक युवक की मौत हुई है. मृत युवक की पहचान जिले के दिघवारा थाना क्षेत्र के मानोपुर गांव निवासी जयप्रकाश साह के 18 वर्षीय पुत्र अंकित सोनी उर्फ अंकित कुमार के रूप में की गई है. घटना के संबंध में बताया जा रहा है कि वह बाइक से जा रहा था, तभी अवतार नगर थाना अंतर्गत कल्लू चौक हराजी मोड़ के समीप अज्ञात वाहन की चपेट में आने से बाइक दुर्घटनाग्रस्त हो गई और उसकी मौत घटना स्थल पर ही हो गई. सूचना के बाद जहां परिवार वालों में रोना-पीटना लग गया. वहीं स्थानीय थाना पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेजा, जहां शव का पोस्टमार्टम कराए जाने के बाद उसे परिवार वालों को सौंप दिया गया है.

Add
जबकि, दूसरी घटना में गौरा थाना अंतर्गत मुख्य मार्ग पर बाइक दुर्घटना में बाइक चालक की मौत प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में उपचार के दौरान हो गई. मृतक की पहचान जिले के बनियापुर थाना क्षेत्र के हरपुर कराह गांव निवासी स्वर्गीय बैजनाथ सिंह के 52 वर्षीय पुत्र वीर बहादुर सिंह के रूप में की गई. इस घटना की सूचना के बाद परिवार वालों में रोना-धोना लग गया. वहीं स्थानीय थाना पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा, जहां शव का पोस्टमार्टम कराए जाने के बाद परिवार वालों को सौंप दिया गया है. उस दौरान मृतक के परिवार वालों ने बताया कि वह मोटरसाइकिल से जा रहे थे तभी मोटरसाइकिल दुर्घटनाग्रस्त हो गई और गिरने के कारण वह गंभीर रूप से घायल हो गए. जिसके बाद उन्हें स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया गया, जहां उपचार के दौरान उनकी मौत हुई है.

Loading

81
Accident E-paper ब्रेकिंग न्यूज़