युवती ने फांसी लगाकर दी जान ; जांच में जुटी पुलिस

युवती ने फांसी लगाकर दी जान ; जांच में जुटी पुलिस

CHHAPRA DESK –  सारण जिला के मशरक थाना क्षेत्र अंतर्गत दुरगौली पंचायत के दुमदुमा गांव में एक युवती ने फांसी लगाकर खुदकुशी कर लिया. घटना की सूचना मिलते ही स्थानीय थाना पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच शुरू कर दी है. मृतका की पहचान अजमत हुसैन की 21 वर्षीय पुत्री सहाना खातून के रूप में हुई है. घटना के बाद परिजनों में कोहराम मच गया है और गांव में शोक का माहौल है. मृतका पांच भाई-बहनों में सबसे बड़ी थी और पिता कबाड़ी का काम कर परिवार का भरण पोषण करतें हैं. पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है. घटना के कारणों का अभी स्पष्ट पता नहीं चल सका है.

Add

पुलिस सभी बिंदुओं पर जांच कर रही है और परिजनों से पूछताछ की जा रही है. पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल छपरा भेज दिया है. इस मामले में थानाध्यक्ष अश्विनी कुमार तिवारी ने बताया कि सूचना मिलने पर पुलिस पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल छपरा भेज दिया गया और मामले में कमरें को सील कर दिया गया है. मामले गहनता से जांच पड़ताल की जा रही है. वहीं मौके पर पंचायत के मुखिया प्रतिनिधि सत्येन्द्र सिंह भी पहुंचे और परिजनों को सांत्वना दी.

Loading

79
Crime E-paper ब्रेकिंग न्यूज़