AURANGABAD DESK – इन दिनों औरंगाबाद में सोसल मीडिया पर एक वीडियो बड़ी तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमे आप साफ देख सकते है, एक बिजली के खंभे में एक लड़का और लड़की बंधी हुई है. जब इस वायरल वीडियो का पड़ताल किया गया तो पता चला कि यह वीडियो औरंगाबाद जिला के नवीनगर प्रखंड के बडे़म थाना क्षेत्र के एक गांव की है. घटना की जानकारी मिलते ही बड़ेम पुलिस मौके पर पहुंची और जांच पड़ताल में लग गई. जिसके बाद बडेम पुलिस ने दोनों प्रेमी युगल को बिजली की पोल से बंधन मुक्त करवाया. दोनों प्रेमी की आपसी सहमति के बाद रविवार को मंदिर में शादी करवा दिया गया है.

शादी होने के बाद लड़की अपने ससुराल चली गई है. उसने बड़ेम थाना में एक लिखित आवेदन भी दिया है. जिसमें अपने मायका के ग्रामीणों को आरोपित बनाते हुए उल्लेख किया है कि दोनों की सहमति से शादी हुई है. मेरे पति और मुझे बिजली की पोल में बांधा गया था. इस पर थाना अध्यक्ष सिमरन कुमारी ने बताया कि आवेदन प्राप्त होते ही प्राथमिकी दर्ज कर पुलिस द्वारा आगे की कार्रवाई की जा रही है. वैसे यह वायरल वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल होने के बाद पुलिस भी कार्रवाई में जुटी हुई है. इस मामले में प्रेमी युगल ने पुलिस प्रशासन से ग्रामीणों पर कार्रवाई की मांग की है.

![]()

