छपरा जंक्शन पर प्रैंक वीडियो बनाने वाले दो भाइयों को आरपीएफ ने गिरफ्तार कर भेजा जेल ; थैले से निकला इंजेक्शन, लड्डू, अगरबत्ती व रबड़ का सांप

छपरा जंक्शन पर प्रैंक वीडियो बनाने वाले दो भाइयों को आरपीएफ ने गिरफ्तार कर भेजा जेल ; थैले से निकला इंजेक्शन, लड्डू, अगरबत्ती व रबड़ का सांप

 

CHHAPRA DESK –  पूर्वोत्तर रेलवे के छपरा जंक्शन पर प्रैंक वीडियो बनाकर यात्रियों को परेशान करने के मामले में कार्रवाई करते हुए आरपीएफ इंस्पेक्टर मुकेश कुमार सिंह ने प्रैंक वीडियो बनाने वाले दो भाइयों को गिरफ्तार किया है. जिनके थैले से इंजेक्शन, लड्डू, अगरबत्ती व रबड़ का सांप बरामद किया गया है. इस बात की जानकारी देते हुए आरपीएससी इंस्पेक्टर ने बताया कि छपरा जंक्शन पर लगातार प्रैंक वीडियो बनाने के क्रम में यात्रियों को हो रहे परेशानी को संज्ञान में लेते हुए उन्होंने

तत्काल कार्रवाई करते हुए दो भाइयों को वीडियो बनाते व उपयोग मे लाये जाने वाले सामानो के साथ प्लेटफार्म से पड़कर रेलवे के तहत मामला दर्ज कर कार्रवाई की गई है. इस संदर्भ में उन्होंने बताया कि पिछले कई दिनों से प्रैंक वीडियो बनाने का मामला सामने आ रहा था, जिसके बाद उक्त कार्रवाई की गई है. गिरफ्तार दोनों भाई शहर के भगवान बाजार थाना क्षेत्र के दौलतगंज मोहल्ला निवासी रामजी साह का पुत्र 18 वर्षीय बंटी सोनी व 19 वर्षीय पंकज कुमार बताये गये हैं.

प्राप्त जानकारी के अनुसार इन दिनों जंक्शन पर इस तरह के वीडियो बनाने वाले कई लोगों के द्वारा यात्रियों को परेशान किया जा रहा था. वही पूछताछ के क्रम में उन दोनों ने बताया कि उनके पास से बरामद सामानों को वीडियो बनाने में उपयोग करते हैं. वही आरपीएफ के तरफ से एक बार फिर लोगों को चेतावनी दी गई है कि स्टेशन व प्लेटफार्म पर अगर इस तरह के वीडियो बनाते हुए आगे से कोई भी पकड़ा जाता है तो उनके खिलाफ कड़ी कानूनी कार्रवाई की जाएगी.

Loading

167
Crime E-paper ब्रेकिंग न्यूज़