किशोरी ने दुपट्टे का फंदा बना किया खुदकुशी ; परिवार वाले ले गए दाह-संस्कार करने तो चिता से पुलिस ने शव को जब्त कर भेजा पोस्टमार्टम के लिए

किशोरी ने दुपट्टे का फंदा बना किया खुदकुशी ; परिवार वाले ले गए दाह-संस्कार करने तो चिता से पुलिस ने शव को जब्त कर भेजा पोस्टमार्टम के लिए

CHHAPRA DESK –  सारण जिले के भेल्दी थाना क्षेत्र में एक किशोरी के द्वारा दुपट्टे के सहारे घर में फंदा लगाकर खुदकुशी कर लिया गया. जब घर वालों की नजर फंदे से लटकते उसके शव पर पड़ी तो वे लोग डर गए और डर के मारे शव को उतार कर दाह-संस्कार करने के लिए नदी घाट ले गए और शव को जलाना चाहता, तभी सूचना के बाद मौके पर पहुंची भेल्दी थाना पुलिस ने शव को चिता की अग्नि से उतारकर जब्त करते हुए पोस्टमार्टम के लिए छपरा सदर अस्पताल भेज दिया. मृत किशोरी की पहचान जिले के भेल्दी थाना क्षेत्र के तकिया गांव निवासी राकेश सिंह की 15 वर्षीय पुत्री सोनी कुमारी के रूप में की गई. इस घटना के संबंध में मृत किशोरी के परिवार वालों ने बताया कि सोनी मानसिक रूप से कमजोर थी और उसके द्वारा पहले भी कई बार आत्महत्या करने का प्रयास किया गया था.

बीती देर रात उसके द्वारा घर के कमरे में दुपट्टे के सहारे फंदा लगाकर खुदकुशी कर लिया गया है. सुबह में उसका शव देखकर लह लोग काफी डर गए और शव को फंदे से उतारकर तकिया गांव स्थित नदी के पास दाह-संस्कार करने ले गये थे, जहां से पुलिस ने शव को जब्त कर पोस्टमार्टम के लिए भेजा है. वहीं इस मामले में भेल्दी थाना अध्यक्ष के द्वारा बताया गया कि वह किशोरी मानसिक रूप से कमजोर थी. जिसके द्वारा पहले भी खुदकुशी का प्रयास किया गया था. उसके द्वारा फंदा लगाकर खुदकुशी करने की बात सामने आई है. पोस्टमार्टम रिपोर्ट से पूरा खुलासा हो जाएगा.

Loading

79
Crime E-paper ब्रेकिंग न्यूज़