
CHHAPRA DESK – सारण जिला के अमनौर थानान्तर्गत छिनतई कांड का सफल उद्भेदन कर छीनी गयी मोबाईल एवं घटना कारित करने में प्रयुक्त मोटरसाईकिल के साथ एक अपराधकर्मी को गिरफ्तार किया गया है. इस बात की जानकारी देते हुए सारण एसपी डॉक्टर कुमार आशीष ने बताया कि बीते 29 सितंबर को अनमौर थानान्तर्गत अमनौर अगुआन गांव में मोटरसाईकिल सवार 03 अज्ञात अपराधियों के द्वारा साईकिल सवार एक युवक का मोबाईल झपट्टा मारकर छीन लेने की घटना कारित की गयी थी. इस संबंध में वादी के लिखित आवेदन के आधार पर अमनौर थाना कांड सं0-325/24 दर्ज कर अनुसंधान प्रारंभ किया गया. तकनीकी अनुसंधान के आधार पर घटना में संलिप्त 01 अपराधकर्मी को गिरफ्तार किया गया है.

जिसके निशानदेही पर छीनी गयी 01 मोबाईल एवं घटना में प्रयुक्त 01 मोटरसाईकिल को बरामद किया गया है. कांड में संलिप्त अन्य अपराधकर्मी की गिरफ्तारी हेतु लगातार छापामारी जारी है. गिरफ्तार अपराधी तरैया थाना क्षेत्र के बेलहरी गांव निवासी गोलु कुमार बताया गया है. जिसके पास से छीनी गयी एक मोबाइल व एक मोटरसाईकिल बरामद किया गया है. छापामारी टीम में पुलिस पदाधिकारियों में अमनौर थाना अध्यक्ष पु०अ०नि० कुन्दन कुमार, पु०अ०नि० जयंत कुमार सिंह, पु०अ०नि० मो० अख्तार खा, प्र०पु०अ०नि० आयुष कुमार, सिपाही-943 रवि राज रंजन एवं अमनौर थाना के अन्य पुलिस कर्मी शामिल थे.

![]()

