फर्जी पुलिस बनकर साइबर फ्रॉड करने वाला शातिर गिरफ्तार ; फ्रॉड गिरोह का खुलासा

फर्जी पुलिस बनकर साइबर फ्रॉड करने वाला शातिर गिरफ्तार ; फ्रॉड गिरोह का खुलासा

Add

MUZAFFARPUR DESK – मुजफ्फरपुर साइबर थाना पुलिस ने फर्जी पुलिस ऑफिसर बनकर डिजिटल फ्रॉड करने वाले गिरोह के एक शातिर सदस्य मो सैजान को गिरफ्तार किया है. सैजान बनारस बैंक चौक, कमरा मोहल्ला का निवासी है. साइबर थाना के इंस्पेक्टर अरविंद कुमार ने आरोपी को गिरफ्तार कर कोर्ट में प्रस्तुत किया, जहां उसे न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया.गिरफ्तार सैजान ने बयान में एक दर्जन से अधिक अपराधियों के नाम लिए सैजान ने पुलिस को दिए गए बयान में गिरोह से जुड़े एक दर्जन से अधिक शातिरों के नाम बताए हैं, जिनकी सत्यापन प्रक्रिया चल रही है. पुलिस टीम अब उनकी गिरफ्तारी के लिए लगातार छापेमारी कर रही है. गिरोह का सरगना अब भी फरार है.

बता दें कि इससे पहले, डीएसपी सीमा देवी के नेतृत्व में साइबर थाना पुलिस ने बनारस बैंक चौक के पास कमरा मोहल्ला में छापेमारी कर साइबर फ्रॉड गिरोह के चार अन्य सदस्य गिरफ्तार किए थे. जिनमें मिठनपुरा के हर्ष कुमार, रामबाग के आर्यन, अहियापुर के मो कैफ और नगर थाना क्षेत्र के सुमित कुमार शामिल हैं. पुलिस ने छापेमारी के दौरान कई बैंकों के ऑनलाइन पेमेंट किट, पासबुक, मोबाइल फोन, डेबिट कार्ड, एटीएम किट पैक और फर्जी सिम कार्ड आदि बरामद किए. गिरफ्तार आरोपी हर्ष कुमार ने पुलिस को बताया कि उनका गिरोह मोबाइल से लोगों को कॉल करके साइबर फ्रॉड करता था.

Loading

78
Crime E-paper ब्रेकिंग न्यूज़