आर्केस्ट्रा संचालकों के चुंगल से मुक्त कराई गई 8 नाबालिग नर्तकियां ; तीन आर्केस्ट्रा संचालक भी गिरफ्तार

आर्केस्ट्रा संचालकों के चुंगल से मुक्त कराई गई 8 नाबालिग नर्तकियां ; तीन आर्केस्ट्रा संचालक भी गिरफ्तार

GOPALGANJ DESK –  गोपालगंज जिला पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर छापेमारी कर 8 नाबालिक नर्तकियों को आर्केस्ट्रा संचालकों के चुंगल से मुक्त कराया है. वही तीन आर्केस्ट्रा संचालकों को भी गिरफ्तार किया गया है. बताया जा रहा है कि मिशन मुक्ति फाउंडेशन और बरौली पुलिस की संयुक्त कार्रवाई में 8 नाबालिग नर्तकियों को मुक्त कराया गया है. यह कार्रवाई स्थानीय थाना क्षेत्र के मोहनपुर बाजार, पायल टॉकीज, सरफरा बाजार और सिसई गांव में एक साथ की गई, जहां संदिग्ध गतिविधियों की सूचना मिली थी. कार्रवाई के दौरान तीन आर्केस्ट्रा संचालकों को भी गिरफ्तार किया गया है. पुलिस ने सभी के खिलाफ अग्रिम कार्रवाई शुरू कर दी है.

Add

इस मामले में पुलिस प्रशासन ने बताया कि जिला प्रशासन द्वारा नाबालिक लड़कियों को मुक्त कराये जाने का अभियान चलाया जा रहा है. इसी क्रम में गुप्त सूचना के आधार पर कई आर्केस्ट्रा संचालकों के यहां छापेमारी की गई और 8 नाबालिक लड़कियों को मुक्त कराया गया है. उस दौरान तीन आर्केस्ट्रा संचालकों को भी गिरफ्तार किया गया है जिनके खिलाफ कार्रवाई की जा रही है. यह अभियान आगे भी जारी रहेगा.

Loading

48
Crime E-paper ब्रेकिंग न्यूज़