अवैध खनन नियम को ताक पर रख हो रहा परिवहन ; खतरे का निमंत्रण, जिम्मेवार कौन ?

अवैध खनन नियम को ताक पर रख हो रहा परिवहन ; खतरे का निमंत्रण, जिम्मेवार कौन ?

CHHAPRA DESK –   सारण जिले में अवैध खनन एवं नियम को ताक पर रखकर परिवहन का मामला सामने आया है. जिसका वीडियो भी अब सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है. यह वीडियो कहीं ना कहीं जिला प्रशासन पर भी सवाल खड़े कर रहा है. क्योंकि बालू को बिना कवर किए हुए धूल का गुबार उड़ाते हुए ले जाया जा रहा है. जबकि नियम लाल बालू हो या सफेद बालू अथवा कचरा उसे प्लास्टिक से कवर कर कर ही ले जाना है. मामला दरियापुर प्रखंड क्षेत्र के बारवे पंचायत स्थित कोनहवा के समीप नारायणी नदी पर बन रहे पुल एवं सड़क निर्माण कार्य से जुड़ा है. निर्माण के लिए नारायणी नदी से अवैध बालू खनन किए जाने के बाद ओवरलोड ट्रकों से बालू का परिवहन किया जा रहा है और वह भी बिना कवर किए हुए.

Add

जिससे स्थानीय दुकानदारों एवं राहगीरों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है. वहीं बालू उड़ने के कारण दुर्घटना की संभावनाएं भी बढ़ रही है. दरिहरा एवं सोनपुर बांध मार्ग पर लगातार चल रहे बालू लदे ट्रकों से उड़ रही धूल के कारण आम लोगों का चलना-फिरना मुश्किल हो गया है. दरिहरा, मानपुरा, टरवा, मगरपाल स्थित सड़क किनारे दुकानदारों का व्यवसाय भी प्रभावित हो रहा है. स्थानीय लोगों ने प्रशासन से अवैध खनन एवं ओवरलोड ट्रकों पर रोक लगाने की मांग की है, ताकि लोगों को राहत मिल सके. साथ ही कोई दुर्घटना भी नहीं हो, क्योंकि दुर्घटना का सर्वाधिक खतरा बाइक, साइकिल व छोटे वाहनों को है.

Loading

65
Crime E-paper ब्रेकिंग न्यूज़