तेज रफ्तार का कहर : बाइक के धक्के से महिला की गई जान ; चालक हिरासत में

तेज रफ्तार का कहर : बाइक के धक्के से महिला की गई जान ; चालक हिरासत में

 

CHHAPRA DESK –   सारण जिला के दिघवारा थाना क्षेत्र अंतर्गत छपरा–हाजीपुर मुख्य मार्ग पर पीरगंज के समीप आज देर शाम एक दर्दनाक सड़क हादसे में 37 वर्षीय महिला की मौत हो गई. मृत महिला की पहचान सुमेरपट्टी गांव निवासी पन्ना लाल सहनी की पत्नी जोगुंजा देवी के रूप में हुई है. घटना के बाद पूरे इलाके में मातम का माहौल कायम हो गया. प्राप्त जानकारी के अनुसार, गुंजा देवी सड़क पार कर रही थीं, तभी तेज रफ्तार से आ रही एक बाइक ने उन्हें जोरदार टक्कर मार दी. टक्कर इतनी भीषण थी कि वह गंभीर रूप से घायल होकर सड़क पर गिर पड़ीं. मौके पर मौजूद लोगों ने तत्परता दिखाते हुए उन्हें अस्पताल पहुंचाया. स्थानीय लोगों की मदद से घायल महिला को आनन-फानन में दरियापुर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया, जहां चिकित्सकों ने जांच के बाद उन्हें मृत घोषित कर दिया.

घटना की सूचना मिलते ही परिजन अस्पताल पहुंचे, जहां चीख-पुकार मच गई. इस संबंध में दिघवारा थानाध्यक्ष धर्मेंद्र कुमार ने बताया कि दुर्घटना के बाद भागने की कोशिश कर रहे बाइक चालक को पुलिस ने हिरासत में ले लिया है. बाइक को भी जब्त कर लिया गया है और मामले में आगे की कार्रवाई की जा रही है. वहीं घटना के बाद स्थानीय लोगों में आक्रोश देखा जा रहा है. लोगों ने प्रशासन से मांग की है कि मुख्य सड़कों पर तेज रफ्तार और लापरवाही से वाहन चलाने वालों पर सख्त कार्रवाई की जाए, ताकि ऐसे हादसों की पुनरावृत्ति रोकी जा सके.

Loading

67
Accident E-paper ब्रेकिंग न्यूज़