जिले में अवैध दवा दुकानों पर छापेमारी जारी ; फिर एक मेडिकल स्टोर सील कर की गई कार्रवाई

जिले में अवैध दवा दुकानों पर छापेमारी जारी ; फिर एक मेडिकल स्टोर सील कर की गई कार्रवाई

CHHAPR DESK –   सारण जिले में अवैध दवा दुकानों के खिलाफ लगातार कार्रवाई जारी है. दवा निरीक्षकों के द्वारा चलाए जा रहे इस अभियान के तहत आज गड़खा थाना क्षेत्र अंतर्गत साधपुर में बड़ी कार्रवाई की गई. ड्रग इंस्पेक्टर की टीम ने विजय साह द्वारा अवैध रूप से संचालित विजय मेडिकल स्टोर्स पर छापेमारी कर करीब 40 प्रकार की दवाएं जब्त की हैं. वहीं दो प्रकार की संदिग्ध दावाओं को जांच के लिए लैब भेजा गया है. जानकारी के अनुसार, छापेमारी के दौरान दुकानदार के पास किसी भी प्रकार का वैध लाइसेंस नहीं पाया गया. दुकान में एंटीबायोटिक, कफ सिरप, विटामिन तथा गैस से संबंधित दवाओं सहित विभिन्न प्रकार की दवाईया भंडारित थीं. बिना अनुमति दवा बिक्री को गंभीर उल्लंघन मानते हुए टीम ने मौके पर ही सभी दवाओं को जब्त कर लिया. इस मामले में ड्रग इंस्पेक्ट मो असगर अंसारी ने बताया कि जब्त दवाओं में से दो संदिग्ध दवाओं का नमूना जांच एवं विश्लेषण के लिए लिया गया है.

Add

जांच रिपोर्ट आने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी. उन्होंने कहा कि बिना लाइसेंस दवा की बिक्री न केवल कानूनन अपराध है, बल्कि इससे आम लोगों के स्वास्थ्य पर भी प्रतिकूल प्रभाव पड़ सकता है. जिले में अवैध दवा दुकानों के खिलाफ यह अभियान आगे भी जारी रहेगा और दोषियों पर कड़ी कार्रवाई की जाएगी. विदित हो की टीम के द्वारा दो दिन पूर्व भी दाउदपुर थाना क्षेत्र के बरेजा गांव स्थित अंश मेडिकल हॉल पर छापेमारी की गई. जहां पाया गया कि उक्त मेडिकल हॉल पूरी तरह अवैध तरीके से संचालित किया जा रहा था. जांच के क्रम में ड्रग इंस्पेक्टरों की टीम के द्वारा कुल 44 दवाओं को जब्त किया गया. वहीं जांच के क्रम में तीन प्रकार की दवाएं संदिग्ध पाई गई, जिसे जांच के लिए लैब भेजा गया था. जांच के दौरान अंश मेडिकल हॉल संचालक बिट्टू कुमार पांडेय के द्वारा कोई अनुज्ञप्ति प्रस्तुत नहीं दिया गया था. छापेमारी टीम में औषधि निरीक्षक मो असगर अंसारी के साथ औषधि निरीक्षक अभय कुमार सिंह, कुंदन कुमार केशरी एवं गड़खा थाना के पुलिस अवर निरीक्षक नरेंद्र कुमार पुलिस बल के साथ मौजूद थे.

Loading

56
E-paper प्रशासन ब्रेकिंग न्यूज़