
CHHAPRA DESK- रेलवे सुरक्षा बल (आरपीएफ) के सीनियर कमांडेंट एस रामकृष्णन के निर्देश पर आरपीएफ व सीआईबी की संयुक्त टीम ने रेलवे यार्ड से चोरी करने वाले गिरोह के तीन सदस्यों को गिरफ्तार किया है. गिरफ्तार चोर भगवान बाजार वार्ड संख्या-18, राजेंद्र स्टेडियम निवासी अली हसन, मोहम्मद दिलशाद उर्फ हाथी तथा मोहम्मद साहिल बताये जाते हैं. इस सन्दर्भ में सीआईबी प्रभारी संजय कुमार मिश्र ने बताया कि तीनों आरोपी लंबे समय से यार्ड में खड़े रेलवे रैक से अंडर गियर वायर, अर्थ वायर और अन्य रेलवे फिटिंग्स की चोरी कर रहे थे. गुप्त सूचना के आधार पर टीम ने छापेमारी कर उन्हें रंगेहाथ पकड़ लिया.

तलाशी के दौरान उनके पास से कॉस्टिक की बोरियों में छिपाकर रखी गई रेलवे संपत्ति बरामद की गई. कुल मिलाकर 9 अर्थ वायर, 13 पेंड्राल क्लिप समेत अन्य सामान जब्त किया गया है. बरामद रेल संपत्ति की अनुमानित कीमत 11,650 रुपये आंकी गई है. इस कार्रवाई में आरपीएफ प्रभारी विनोद कुमार यादव, सीआईबी के उप निरीक्षक संजय कुमार राय, उप निरीक्षक विशाल, एएसआई बृज सुंदर कुमार, एएसआई विजय रंजन मिश्रा, हेड कांस्टेबल विजय दीक्षित, रामसूरत यादव तथा कांस्टेबल अमित मिश्रा और रामकृपाल यादव शामिल थे.

![]()

