शहर में सेक्स रैकेट का भंडाफोड़ : दो युवक एवं एक महिला गिरफ्तार  ; शाहरुख फरार

शहर में सेक्स रैकेट का भंडाफोड़ : दो युवक एवं एक महिला गिरफ्तार ; शाहरुख फरार

CHHAPRA DESK –   बड़ी खबर छपरा शहर से सामने आ रही है, जहां सेक्स रैकेट का भंडाफोड़ किया गया है. हालांकि, रैकेट संचालक शाहरुख व कुछ युवक मारपीट कर फरार हो गये है. जबकि स्थानीय लोगों की पहल पर पुलिस ने उसे घर से दो युवक एवं एक महिला को हिरासत में लिया है, जिनसे पूछताछ जारी है. गिरफ्तार युवक जिले के इसुआपुर थाना क्षेत्र एवं दूसरे क्षेत्र के बताए जा रहे हैं, जिनकी गिरफ्तारी कर पूछताछ कर रही है. बताया जा रहा है कि दो वर्ष पूर्व भी शाहरुख के द्वारा पड़ोस के दूसरे घर में देह-व्यापार का धंधा चलाया जा रहा था. जिसका भंडाफोड़ किये जाने के बाद गिरफ्तारी भी हुई थी.

सात माह से चालू था धंधा

शहर के भगवान बाजार थाना अंतर्गत अस्पताल चौक के समीप स्थित एक घर में विगत 7 महीने से सेक्स रैकेट का धंधा चलाया जा रहा था, जिसको लेकर मोहल्लेवासी काफी नाराज भी थे और शाहरुख को मना भी किया गया था लेकिन वह चोरी-छिपे देह-व्यापार का धंधा चलाया रहा था. आज मोहल्ले वासियों ने मौका पाकर उसके घर को बाहर से बंद करना चाहा तो शाहरुख व अन्य के द्वारा विरोध कर मारपीट शुरू कर दी गई है. उस दौरान कुछ युवक वहां से फरार हो गये. हालांकि देखते ही देखते सारे मोहल्ले के लोग एकत्रित हो गए और उस घर के दरवाजे पर खड़े होकर 112 डायल पुलिस को सूचना दिए. सूचना के बाद मौके पर पहुंची 112 डायल पुलिस और भगवान बाजार थाना पुलिस ने उस घर से दो युवक एवं एक महिला को हिरासत में लिया है, जिनसे पूछताछ की जा रही है.

Loading

81
Crime E-paper ब्रेकिंग न्यूज़