गया में धार्मिक स्थलों पर प्रवेश शुल्क की वसूली पर लगाई गई रोक

Gaya Desk – गया मे आज शहर के अक्षयवट वेदी व सीता कुण्ड वेदी पर मेंटेनेंस चार्ज के रूप में प्रवेश शुल्क लिए जाने पर गयावाल पण्डो में आक्रोश के बाद गया नगर निगम ने तत्काल प्रभाव से वसूली पर रोक लगा दी है. निगम सभागार में आयोजित बैठक में समीक्षा के बाद यह निर्णय लिया गया हैं.

डिप्टी मेयर मोहन श्रीवास्तव ने बताया कि ह्रदय योजना के तहत अक्षयवट व सीताकुंड धार्मिक स्थलों पर विकास कार्य किए गए थे. शौचालय, पेयजल, प्रकाश व्यवस्था, कैफेटेरिया स्थल सहित इसके रखरखाव के लिए सरकार आदेशानुसार माध्यम से निविदा निकाली गई थी। निविदा की जानकारी न ही सशक्त स्थाई समिति, न ही बोर्ड की बैठक बतायी गई थी.आगे उन्होंने बताया कि तत्काल प्रभाव से वसूली पर रोक लगा दी गई है. सरकार से पत्र के माध्यम आगे मार्गदर्शन लिया जाएगा. इसके रखरखाव के लिए आगे की प्लानिंग की जाएगी.


साभार : धीरज गुप्ता

Loading

E-paper ब्रेकिंग न्यूज़