छपरा शहर स्थित शाह बनवारीलाल पोखर में डूबने से एक युवक की हुई मौत ; मचा कोहराम

Chhapra Desk – छपरा शहर के भगवान बाजार थाना अंतर्गत राजेंद्र कॉलेजिएट स्कूल के समीप स्थित शाह बनवारीलाल पोखर में डूबने से एक युवक की मौत हो गई. जिसके बाद देखते ही देखते वहां मौजूद परीक्षार्थियों में हड़कंप मच गया. क्योंकि मैट्रिक परीक्षा को लेकर वहां पोखर परिसर में काफी संख्या में परीक्षार्थी मौजूद थे. लोगों को आशंका थी कि कोई परीक्षार्थी ही डूब गया है. वहीं यह सूचना शीघ्र ही आग की तरह फैल गई.

सूचना मिलते ही भगवान बाजार थाना पुलिस दल बल के साथ मौके पर पहुंची और छानबीन प्रारंभ किया. पोखर के काफी गहरा होने के कारण कोई उसमें उतरने की हिमाकत नहीं कर रहा था. जिसके बाद भगवान बाजार थाना पुलिस द्वारा गोताखोर को बुलाया गया. जिसके बाद काफी मशक्कत के बाद पोखर से शव को बरामद किया गया. जिसके बाद शव की शिनाख्त शहर के भगवान बाजार थाना अंतर्गत काशी बाजार मोहल्ला निवासी सूरज डोम के रूप में की गई.

शव की शिनाख्त होते ही परिवार वालों में कोहराम मच गया. वही थाना पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए छपरा सदर अस्पताल भेजा. जहां, शव का पोस्टमार्टम कराए जाने के बाद उसे परिजनों को सुपुर्द कर दिया गया. वहीं पोखर पर मौजूद कुछ लोगों का कहना था कि वह युवक सेल्फी ले रहा था. उसी क्रम में अनियंत्रित होकर पोखर में जा गिरा. जिसके कारण डूबने से उसकी मौत हुई है.

Loading

E-paper ब्रेकिंग न्यूज़