Gaya Desk – गया मे आज चंदौती प्रखंड के संकल्प महिला संकुल स्तरीय संघ में हिमालय जीविका नीरा उत्पादक समूह द्वारा नीरा उत्पादन सह बिक्री केंद का शुभारम्भ किया गया. इस बिक्री केंद्र का उद्घाटन करने पहुंचे जिला परियोजना प्रबंधक जीविका मुकेश कुमार सासमल एवं नगर प्रखंड विकास पदाधिकारी बलवंत कुमार पाण्डेय द्वारा लोगों को नीरा के लाभ के विषय में बताया कि नीरा एक स्वास्थ्य बर्धक पेय है.

इसमें अनेक प्रकार के पोषक तत्व होते हैं जो अच्छे स्वास्थ्य लिए जरूरी होते है. अतः निसंकोच नीरा पीया जा सकता है. इस संबंध मे आगे बताया कि गया में तार और ख़जूर की अच्छी उपलब्धता है जिससे नीरा उत्पाद एवं बिक्री में लगे लोगों के लिए जीविकोपार्जन की अच्छी संभावनाएं है.

इस अवसर पर प्रबंधक जीविकोपार्जन कृषि शमीम असलम, प्रखंड परियोजना प्रबंधक संतोष कुमार, क्षेत्रीय समनब्यक चंदन कुमार सामुदायिक समनब्यक सुधा, रिंकू, नेहा नीरा उत्पादक महेश चौधरी अर्जुन चौधरी सोमनाथ शर्मा एवं अन्य लोग उपस्थित थे. जल्द ही चकन्द और डेल्हा क्षेत्र मे भी बिक्री केंद्र खोला जाना हैं.

साभार – धीरज गुप्ता
![]()
