Chhapra Desk – छपरा शहर स्थित जयप्रकाश विश्वविद्यालय परिसर में अस्थाई ट्रैफिक पार के माध्यम से ट्रैफिक नियमों की जानकारी दी जा रही है. बिहार सरकार के परिवहन विभाग द्वारा राष्ट्रीय सड़क सुरक्षा वर्ष-2022 के तहत एनसीसी के सौजन्य से सड़क सुरक्षा के प्रति छात्रों व आम लोगों को जागरूक करने के जेपीविवि परिसर में अस्थाई ट्रैफिक पार्क का शुभारंभ किया गया है. जेपीविवि के कुलपति प्रो फारूक अली, रजिस्ट्रॉर प्रो आरपी बबलू,जगदम कॉलेज के एनओ डॉ विश्वामित्र पांडेय ने संयुक्त रूप से फीता काटकर पार्क का उद्धाटन किया. कुलपति प्रो अली ने अपनेे संबाेधन में सड़क पर चलते समय ट्रैफिक नियमों की सख्ती से पालन करने की अपील की. उन्होने कहा कि सड़क ज्यादातर दुर्घटनाएं हमारे लापरवाही व ट्रैफिक नियमों की अनदेखी करने के कारण हाेती है. उद्घाटन के बाद कुलपति ने सर्वप्रथम ट्रैफिक पार्क का अवलोक करते हुए इसे उपयोगी बताया। इस दौरान कुलपति ने स्वंय भी ट्रैफिक के नियमों की जानकारी के साथ ही पैदल चलने व वाहन चलाते समय पालन किए जाने वाले ट्रैफिक नियमों की जानकारी दिया. इस मौके पर सीसीडीसी सह पीआरओ प्रो हरिश्चंद्र,परीक्षा नियंत्रक प्रो अनिल कुमार सिंह, विवि के अभियंता प्रमोद कुमार सिंह, रंजीत कुमार, दर्शनशास्त्र के हेड प्रो रामनाथ प्रसाद समेत विवि के अन्य पदाधिकारी व कर्मी उपस्थित थें.

सोमवार को विवि के प्रशासनिक भवन के सामने बने अस्थाई ट्रैफिक पार्क का उद्धाटन के बाद इसे आम लोगों के लिए खोल दिया गया. जगदम कॉलेज के एनओ कैप्टन डा.विश्वामित्र पांडेय ने इसकी जानकारी देते हुए बताया कि पार्क का मुख्य उद्देश्य लोगों को ट्रैफिक नियमों से अवगत करा कर उन्हे जागरूक करना है. उन्होने कहा कि ट्रैफिक पार्क अगले 10 दिनों तक विवि में ही संचालित रहेगा. इस दौरान छोटे बच्चों के साथ ही कॉलेज स्टुडेंट,युवा व ट्रैफिक नियमों की जानकारी लेने के इच्छुक अन्य लोग भी इसका लाभ उठा सकते हैं. स्कूल प्रशासन भी अपने यहां के बच्चों को ग्रुप बनाकर अस्थाई ट्रैफिक पार्क की सैर कराकर खेल-खेल में उन्हे ट्रैफिक नियमों से अवगत करा सकेंगे.

-ग्रीन लाईट,रेड लाईट के साथ ही ट्रैफिक सिंबल का प्रर्दशन
विवि परिसर में बने अस्थाई ट्रैफिक पार्क में बड़े ही आकर्षक ढंग से सड़कों पर दिखने वाले ट्रैफिक के विभिन्न प्रतीक चिन्ह, निर्देश व नियमों की फ्लैक्स पर बने चित्र के माध्यम से प्रर्दशित किया गया है. पार्क में कंही जेब्रा क्रॉसिंग बना हुआ है तो कहीं नो पार्किंग, वन वे, हार्न रेस्टिकेटेट एरिया, तीखा मोर, नही रूकने, रूकने , यु टर्न के साथ ही ट्रैफिक लाईट के बारे में विस्तार से जानकारी दिया गया है. इसके साथ ही यंहा सेल्फी प्वाइंट भी बनाया गया है. यानी ट्रैफिक पार्क घुमने आने वाले लोग सेल्फी प्वाइंट पर अपनी तस्वीर भी खींच सकेंगे. इस दौरान पार्क में आने वाले लोगों को ट्रैफिक नियमों से संबंधित बुकलेट भी वितरित किया जाएगा.

![]()
