Breaking : छपरा शहर में आंगनबाड़ी केंद्र पर सेविका को चाकू घोंप किया जख्मी ; बीच-बचाव करने पहुंचे मकान मालिक को भी पीटा

Chhapra Desk – छपरा शहर के आंगनबाड़ी केंद्र संख्या-132 पर कुछ उपद्रवी तत्वों ने खूब हंगामा करने के बाद आंगनबाड़ी सेविका को चाकू घोंप जख्मी कर दिया. इस दौरान उपद्रवियों के द्वारा आंगनबाड़ी केंद्र पर हंगामा के बाद कागजातों को जलाने का प्रयास भी किया गया. वही बीच-बचाव करने पहुंचे मकान मालिक को भी मारपीट कर जख्मी कर दिया गया. जख्मी आंगनबाड़ी सेविका भगवान बाजार थाना क्षेत्र के दौलतमंद निवासी सनी प्रकाश सिंह की पत्नी श्वेता कुमारी बताई गई है.

घटना के संबंध में बताया जाता है कि श्वेता कुमारी दौलतगंज मोहल्ले में आंगनवाड़ी केंद्र चलाती है. जहां मोहल्ले के कुछ युवकों के द्वारा सके सेंटर पर आकर हंगामा किया गया और रोकने के बाद उन लोगों के द्वारा आंगनबाड़ी केंद्र के कागजतो को फाड़कर आग लगा दिया.

इस दौरान उन युवको के द्वारा उसके ऊपर चाकू से हमला कर दिया गया. जिससे वह जख्मी हो गई. वहीं उसे बचाने पहुंचे मकान मालिक को भी मारपीट कर जख्मी कर दिया गया. जख्मी आंगनबाड़ी सेविका एवं मकान मालिक दोनों को छपरा सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उनका उपचार चल रहा है. समाचार प्रेषण तक इस मामले में प्राथमिकी की प्रक्रिया चल रही थी. जिसमें मोहल्ले के कुछ लोगों को नामजद किया जा रहा था.

Loading

Crime E-paper ब्रेकिंग न्यूज़