Chhapra Desk – प्राधिकार निर्वाचन क्षेत्र से एमएलसी का चुनाव रिकार्ड मतदान से शांतिपूर्ण तरीके से हो गया। जिले में कुल 20 प्रखंडों में 20 बूथ बनाए गये थे. जहां पर 5451 मतदाता थे. जिसमें करीब 99 फीसद ने अपना दम दिखाया.
जारी आंकड़ो के अनुसार जिले के लहलादपुर, बनियापुर, एकमा, नगरा, इसुआपुर,मढ़ौरा में पुरुष महिलाओं की तुलना में अधिक वोट डालें है। इन प्रखंडों में 100 फीसद पुरुषों ने मत डाला है। वहीं लहलादपुर और जलालापुर में महिला जनप्रतिनिधियों ने भी 100 फीसद का दम दिखाया है।
लहलादपुर में 100 फीसद महिला व पुरुषों ने दिया वोट
जिले के एकमात्र प्रखंड लहलादपुर है जहां पर 100 फीसद महिला व पुरुष जनप्रतिनिधियों ने वोट का दम दिखाया है। इसके अलावें जलालपुर में 99.59 प्रतिशत तो तरैया में 99.07 प्रतिशत औसतन वोटिंग हुई है। बाकी सबसे कम वोटिंग रिविलगंज में 94.52 प्रतिशत तो परसा में भी 94.93 प्रतिशत वोट डालें गये है.
जिन प्रखंडों में सबसे अधिक वोट डालें गये है वहां गौर फरमाने की जरुरत है। यहां पर कास्ट फैक्टर क्या है बहुत मायने रखता है। बाकी कुछ जगहों पर कम वोटिंग प्रतिशत हुआ है। लिहाजा देखना तो यह है कि इस चुनाव में कास्ट फैक्टर हावी हो रहा है या कॉस्ट?
जैसे धूप चढ़ता गया वोटिंग स्लो हाेती गई,सुबह में बूथों पर लगे थे कतार
जिले में 20 प्रखंडों में 20 बूथ बने थे। आठ बजे से ही बूथों पर जनप्रतिनिधि वोटरों की कतार लगने लगी। सबसे अधिक महिला वोटर की। धूप चढ़ने के साथ वोटिंग का प्रतिशत धीरे-धीरे चढ़ रहा था। दोपहर होते-होते थम सा गया। फिर से तीन बजे से चार बजे के बीच काफी वोट पड़े। कुछ बूथों कतार में लगे लोगों ने पांच बजे के बाद तक वोट डालें। अल सुबह से ही बूथों पर देखा गया कि मतदान कर्मी तैनात है। महिला जनप्रतिनिधि जुट रही है। कई मुस्लीम वर्ग की महिला व पुरुष जो रोजा रखें थे वह भी कतार में लगकर मतदान का प्रयोग किये.
प्रखंडवार मतदान का प्रतिशत
लहलादपुर-100 प्रतिशत
बनियापुर-99.76
एकमा-97.34
मांझी-96.68
रिविलगंज-94.52
जलालपुर-99.59
नगरा-99.43
सदर प्रखंड-95.78
पानापुर-97.24
मशरक-98.83
इसुआपुर-98.17
तरैया-99.07
अमनौर-99.03
मढ़ौरा-99.73
गड़खा-98.29
मकेर-98.54
परसा-94.93
दरियापुर-98.46
दिघवारा-98.90
सोनपुर-97.35
![]()
