सारण जिला वुशू चैंपियनशिप में दिघवारा की टीम बनी चैंपियन, छपरा की टीम रनर अप

सारण जिला वुशू चैंपियनशिप में दिघवारा की टीम बनी चैंपियन, छपरा की टीम रनर अप

CHHAPRA DESK – छपरा जिले के दिघवारा प्रखंड के आरजेएस स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स में 7वीं सारण जिला वुशू चैंपियनशिप का आयोजन किया गया. प्रतियोगिता में सारण जिले के विभिन्न प्रखंडों के 100 से अधिक खिलाड़ी शामिल हुए. प्रतियोगिता में अर्जित मेडल के आधार पर ओवरऑल चैंपियन का खिताब मेजबान दिघवारा को मिला जबकि छपरा की टीम रनर अप तथा नगरा की टीम तीसरे स्थान पर रही. समारोह की मुख्य अतिथि छपरा की मेयर राखी गुप्ता समापन समारोह में पहुंची थी. उन्होंने अपने संबोधन में खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन करते हुए उनसे अच्छे प्रदर्शन कर जिले का नाम राज्य व राष्ट्रीय स्तर पर पहुंचाने की बात कही.

मेयर ने कहा कि आप अच्छा खेलेंगे तो जिले का नाम होगा और जिले का नाम होगा तो उनका भी नाम होगा. उन्होंने प्रतियोगिता में मेडल जीतने वाले खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन करने के साथ ही मामूली अंतर से असफल रह जाने वाले खिलाड़ियों को निराश होने की जगह अगली बार के लिए अभी से ही तैयारी में जुट जाने की बात कही. इसके पूर्व विभिन्न भार स्पर्धाओं में मेडल खिलाड़ियों को मेडल व ट्रॉफी देकर सम्मानित किया गया. इसके पूर्व प्रतियोगिता का शुभारंभ विशिष्ट अतिथि डॉ पंकज कुमार, थानाध्यक्ष दिघवारा राजेश कुमार, पूर्व प्राचार्य कन्हैया सिंह, मुखिया धन्नजय कुमार, बृजनंदन सिंह, अशोक सिंह, सचिव विनय पंडित ने संयुक्त रूप से दीप प्रज्वलित कर प्रतियोगिता का शुभारंभ किया.

अपने संबोधन में मुख्य अतिथि डॉ कुमार ने उपस्थित खिलाड़ियों से अपना लक्ष्य तय कर उसे पाने के लिए लगातार प्रयास करने की बात कही. उन्होंने अच्छे स्वास्थ्य के लिए वर्तमान में हर बच्चों को किसी ना किसी खेल का नियमित रूप से अभ्यास करने की बात कही. वहीं विशिष्ट अतिथि के रूप में दिघवारा थानाप्रभारी ने खेल को अच्छे स्वास्थ्य व अनुशासन की सीख देने वाला बताया. कार्यक्रम का संचालन आयोजन सचिव अशोक सिंह ने किया.

उन्होंने आरजेएस स्पोर्ट्स क्लब के माध्यम से दिघवारा जैसे ग्रामीण इलाकों से किकबॉक्सिंग, बॉक्सिंग, वुशू सहित खेल में स्टेट सहित, राष्ट्रीय व अंतरराष्ट्रीय स्तर के दर्जनों खिलाड़ी देने की बात कही. अतिथियों का स्वागत आयोजन सचिव रौशन सिंह तथा धन्यवाद ज्ञापन सारण जिला वुशू संघ के सचिव विनय पंडित ने किया। मैच में ऑफिशियल के रूप में सीतामढ़ी से आए वुशू संघ के सदस्य शशिभूषण झा, बंटी प्रसाद, कुमार कौशलेंद्र तथा रेफरी की भूमिका अंशु कुमार, हिमांशु दूबे ने निभाई.

वुशू चैंपियनशिप का परिणाम :

जूनियर बॉयज 45 किग्रा भार वर्ग में छपरा के रिशुराज गुप्ता को फर्स्ट, नगरा के निशांत को सेकंड, 48 किलोग्राम भार वर्ग में नगरा के नंदराज को प्रथम, एक बार आके रोशन को सेकंड तथा दिघवारा के अक्षय को थर्ड, 52 किलोग्राम भारत में राजन कुमार को प्रथम निरंजन कुमार के सेकंड राहुल कुमार को थर्ड, 75 किलोग्राम भार वर्ग में दीपांशु कुमार को फर्स्ट घोषित किया गया. सब जूनियर गर्ल्स 40 किलोग्राम भार वर्ग में इसुआपुर की दिशा को फर्स्ट छपरा की आकृति सिंह को सेकंड, 40 किलो ग्राम भार वर्ग में छपरा की आकांक्षा कुमारी को फास्ट इसुआपुर की प्रिया कुमारी को सेकंड घोषित किया गया.

सब जूनियर ब्वॉयज 30 किलोग्राम भार वर्ग में सेकेंड, सीनियर बॉयज 48 किलोग्राम भार वर्ग में अमनौर के अनुज को फर्स्ट नगरा के अभिषेक को सेकंड, 60 किलोग्राम भार वर्ग में छपरा के आशुतोष को फर्स्ट नगरा के बिट्टू को सेकंड तथा 65 किलोग्राम भार वर्ग में छपरा के शशिकांत को फर्स्ट घोषित किया गया. सभी भारवर्ग के गोल्ड मेडलिस्ट को स्टेट चैंपियनशिप में सारण जिले का नेतृत्व करने का मौका मिलेगा.

Loading

70
E-paper ब्रेकिंग न्यूज़