छपरा-पटना जा रही बस से भारी मात्रा में देसी-विदेशी शराब के साथ आधा दर्जन तस्कर गिरफ्तार

छपरा-पटना जा रही बस से भारी मात्रा में देसी-विदेशी शराब के साथ आधा दर्जन तस्कर गिरफ्तार

CHHAPRA DESK – तस्कर छपरा-पटना बस से देसी-विदेशी शराब लेकर पटना जा रहे थे. लेकिन गुप्त सूचना के आधार पर नगर थाना पुलिस ने बस को रोककर तलाशी ली और पांच बैग के साथ आधा दर्जन तस्करों को गिरफ्तार किया है. जिनके पास से भारी मात्रा में देसी-विदेशी शराब बरामद किया गया है. इस मामले में पुलिस शराब की जब्ती एवं गिरफ्तारी को लेकर कार्रवाई कर रही थी.

बताते चलें कि नगर थाना पुलिस को गुप्त सूचना मिली थी कि कुछ तस्कर देसी और विदेशी शराब लेकर छपरा से पटना जाने वाली बस में सवार हैं. जिसके बाद पुलिस ने पीछा कर बस को रोककर तलाशी ली तो बस के सीट के पास से पुलिस ने 5 बैग को जब्त किया. जिसमें विदेशी शराब की बोतले और देसी शराब कपड़े के अंदर छुपा कर रखा गया था.

जिसके बाद पुलिस तस्करों को गिरफ्तार कर शराब को जब्त कर लिया और थाने ले गई. फिलहाल पुलिस उनसे पूछताछ कर रही है. इस मामले में नगर थानाध्यक्ष रत्नेश्वर वर्मा ने बताया कि एक बस से शराब लेकर पटना जा रहे 6 तस्करों को गिरफ्तार कर पूछताछ की जा रही है.

Loading

87
Crime E-paper ब्रेकिंग न्यूज़