पहले सोशल मीडिया पर किया ट्रोल फिर विद्यालय संचालक के घर पर की ताबड़तोड़ फायरिंग ; बाल बाल बचे परिजन

पहले सोशल मीडिया पर किया ट्रोल फिर विद्यालय संचालक के घर पर की ताबड़तोड़ फायरिंग ; बाल बाल बचे परिजन

CHHAPRA DESK – सारण जिले में अपराधी बेलगाम होते नजर आ रहे हैं. दिन हो या रात जब चाहे आपराधिक घटनाओं को अंजाम दे रहे हैं. यहां हत्या और लूट की घटनाएं आम हो चली है. मामला जिले के अमनौर थाना क्षेत्र अंतर्गत अपहर गांव की है. जहां स्थानीय स्टडी जोन अकादमी स्कूल के संचालक किशोर आनन्द वर्मा के घर बीती रात्रि अपराधियो ने हत्या की नीयत से ताबड़तोड़ गोलियां चलाई. फायरिंग के बाद सभी अपराधी फरार हो गए.

हालांकि विद्यालय संचालक व उसके परिवार वाले बाल-बाल बच गये. इस घटना से इनके पूरे परिवार में दहशत का माहौल बना हुआ है. बता दें कि घर मे तीन बच्चे समेत पांच परिवार रहते हैं.घटना के सम्बंध में पीड़ित किशोर आनन्द वर्मा का कहना है कि प्रत्येक दिन की तरह खाना खाकर टीवी वाला कमरा में सो जाते थे. बीती रात्रि लगभग ग्यारह बजे खाना खाकर टीवी वाला रूम में न सोकर आंगन में सोने चला गये.

उनकी बच्ची उस रूम में टीवी देख रही थी. कुछ देर बाद वह भी अपने कमरे में सोने चली गई. तभी अचानक गोली की आवाज़ सुनाई पड़ी. नीद खुली उठकर इधर उधर देखने लगा, लेकिन लगा कि शादी समारोह में कही पटाखा चला होगा. कुछ देर बाद दूसरी गोली चली. कमरे में आग की लफक दिखाई पड़ा. तब झट से उठकर गेट के सामने आया और शोर मचाया.

आवाज सुन आस पास के दर्जनों लोग एकत्र हुए कमरे में देखा तो गोली कमरे का कांच से होते हुए दीवाल से टकराने का चिन्ह दिखाई पड़ा. वहीं कमरे के बाहर दो कारतूस के खोखा गिरा हुआ पाया गया. इस घटना को लेकर पुलिस को सूचित किया गया. तब सूचना पाकर स्थानीय थाना अध्यक्ष अमरेंद्र कुमार दल बल के साथ पहुंचे और जांच प्रारंभ किया. जिसके बाद मौके से दो खोखा जब्त कर पीड़ित परिजनों से पूछ ताछ किया. उस दौरान विद्यालय संचालक ने बताया कि कई दिनों से सोशल मीडिया पर मुझे ट्रोल किया जा रहा था.

जिसकी सूचना पहले पुलिस को दे चुका हूं. उन्होंने राजनीतिक रंजिस की वजह से निशाना बनाये जाने की बात कही. सुबह होते ही घटना को सुन लोगो की भीड़ उमड़ने लगी. लोग जानने की कोशिश में थे कि बीच गांव में अपराधी गोलीबाड़ी कर कैसे फरार हो गए. थाना अध्यक्ष अमरेंद्र कुमार ने कहा कि जांच की जा रही है.

Loading

79
Crime E-paper ब्रेकिंग न्यूज़