
CHHAPRA DESK – अगर आप सारण जिले के विद्युत उपभोक्ता है और बिजली से संबंधित कोई समस्या या शिकायत है तो आप अपनी समस्या का शीघ्र समाधान पा सकते हैं. इसके लिए आपको बिजली विभाग के कस्टमर केयर नंबर और फ्यूज कॉल सेंटर पर फोन करना पड़ेगा. इस बात की जानकारी विद्युत विभाग के सारण प्रमंडल विद्युत अधीक्षण अभियंता रितेश कुमार ने दी है. उन्होंने बताया कि विद्युत आपूर्ति प्रमंडल छपरा वेस्ट में उपभोक्ताओं की सुविधा को देखते हुए दूसरा कस्टमर केयर नंबर उपलब्ध कराया जा रहा है.

इस नंबर पर उपभोक्ताओं अपने विद्युत संबंधित किसी भी शिकायत को दर्ज करा सकते है, जिसका निराकरण शीघ्र अतिशीघ्र किया जायेगा. इस नंबर पर 24 घंटे कर्मी कार्यरत रहेंगे और शिकायत दर्ज कर सही कर्मी को अवगत कराकर उसका ससमय निवारण करेंगे. वहीं विद्युत एसडीओ धीरज कुमार ने बताया कि पूर्व से कार्यरत मो 9264456408 शहरी उपभोक्ताओं के लिए एवं मो 9262398776 ग्रामीण उपभोक्ताओं के लिए जारी किया गया था. इन दोनों के साथ साथ एक और नंबर 06152232024 फ्यूज कॉल सेंटर के रूप में जारी किया जा रहा है. तो आप इन नंबरों पर फोन कर विद्युत से संबंधित अपनी समस्याओं का निराकरण शीघ्र पा सकते हैं.

![]()

