CHHAPRA DESK – सारण जिलान्तर्गत अपराध के मुख्य शीर्ष में वांछित अभियुक्तों की गिरफ्तारी हेतु लगातार अभियान चलाया जा रहा है. इसी क्रम में आज जिला के टॉप-20 मे शामिल वांछित कुख्यात अपराधी एवं जनता बाजार थाना कांड संख्या 49/24 के प्राथमिकी अभियुक्त जनता बाजार थाना क्षेत्र के सोनिया गांव निवासी राहुल राय उर्फ बकोटन राय को बिहार STF एवं सारण पुलिस की संयुक्त कार्रवाई मे दरियापुर थाना क्षेत्र से गिरफ्तार किया गया है.

गिरफ्तार अभियुक्त राहुल राय उर्फ बकोटन राय के खिलाफ जनता बाजार थाना में पांच आपराधिक मामले दर्ज हैं. जिसको लेकर उसके पीछे पुलिस लगी थी, लेकिन वह लगातार पुलिस को चकमा देकर भाग रहा था. सारण पुलिस ने बिहार एसटीएफ की मदद से उसे गिरफ्तार करने में सफलता हासिल किया है. छापामारी दल में दरियापुर थाना, जनता बाजार थाना एवं बिहार STF की टीम शामिल थी.

![]()

