प्रॉपर्टी डीलर को अपराधियों में गोलियों से भूना ; गोलियों की तड़तड़ाहट से थर्राया सिवान

प्रॉपर्टी डीलर को अपराधियों में गोलियों से भूना ; गोलियों की तड़तड़ाहट से थर्राया सिवान

SIWAN DESK – बिहार के सिवान जिले में अपराधियों का तांडव किए जाने का मामला सामने आया है. अपराधियों ने प्रॉपर्टी डीलर की कार पर अंधाधुंध फायरिंग कर उसे मौत के घाट उतार दिया है. प्रॉपर्टी डीलर की मौत अस्पताल ले जाने के दौरान हुई है. मृत प्रॉपर्टी डीलर की पहचान बड़हरिया थाना क्षेत्र के गौसिया हाता निवासी शाहबाज आलम के रूप में की गई है. घटना सिवान जिले के बड़हरिया थाना क्षेत्र का है. जहां अपराधियों ने गौसिया हाता निवासी शाहबाज आलम को सरेआम गोलियों से छलनी कर दिया. बताया जाता है कि शाहबाज आलम बाजार से अपने घर की तरफ लौट रहा था. तभी ज्ञानी मोड़ के पास पहले से घात लगाए पांच अपराधियों ने उनकी गाड़ी पर ताबड़तोड़ फायरिंग शुरू कर दी.

शाहबाज अभी कुछ समझ पाता तबतक अपराधियों ने अंधाधुंध फायरिंग कर उसे गोलियों से छलनी कर दिया. शाहबाज पर गोलियों की बौछार कर अपराधी आराम से फरार हो गये. वहीं गोलियों की तड़तड़ाहट से आसपास के इलाकों में हड़कंप मच गया. घटनास्थल पर लोगों की भीड़ जमा हो गयी. आसपास के लोगों ने खून से लथपथ जमीन पर पड़े शाहबाज को इलाज के लिए सिवान के सदर अस्पताल पहुंचाया लेकिन तबतक देर हो चुकी थी. डॉक्टरों की टीम ने शाहबाज को मृत घोषित कर दिया. वहीं इस हत्या की खबर मिलते ही उनके परिवार में कोहराम मच गया. मृतक के गांव के ही रहनेवाले एक शख्स ने बताया कि शाहबाज जमीन का कारोबार करता था और सिवान से अपने घर लौट रहा था.

क्या कहते हैं एसपी

इस मामले में पूछे जाने पर सिवान एसपी अमितेश कुमार ने बताया कि बड़हरिया थाना क्षेत्र अंतर्गत ज्ञानी मोड़ के पास शाहबाज आलम को अज्ञात अपराधियों ने गोली मार दी. सूचना मिलने के तत्काल बाद ही बड़हरिया थाने की पुलिस मौके पर पहुंची और आसपास के लोगों की मदद से घायल को अस्पताल में भर्ती कराया गया. जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया. पुलिस मामले की जांच में जुटी है.

Loading

67
Crime E-paper ब्रेकिंग न्यूज़