कुख्यात वांछित अपराधी देसी कट्टा व दो जिंदा कारतूस के साथ गिरफ्तार कर भेजा गया जेल

कुख्यात वांछित अपराधी देसी कट्टा व दो जिंदा कारतूस के साथ गिरफ्तार कर भेजा गया जेल

CHHAPRA DESK –  सारण पुलिस ने तरैया थाना क्षेत्र से गुप्त सूचना के आधार पर एक कुख्यात वांछित अपराधी को हथियार व जिंदा कारतूस के साथ गिरफ्तार किया है. इस बात की जानकारी देते हुए सारण एसपी डॉक्टर कुमार आशीष ने बताया कि तरैया थाना को सूचना प्राप्त हुई कि देवराहा बाबा कॉलेज के पास रवि कुमार सिंह हथियार लेकर घूम रहा है और अपने एक साथी के साथ आने-जाने वाले राहगीर को घेरकर डरा धमका रहा है. उक्त सूचना पर त्वरित कार्रवाई करते हुए देवराहा बाबा कॉलेज के पास पहुंचकर छापामारी किया गया तो छापामारी के क्रम में 01 अवैध देसी कट्टा एवं 02 जिंदा कारतूस के साथ रवि कुमार को गिरफ्तार किया गया.

Add

इस संदर्भ में गिरफ्तार अभियुक्त रवि कुमार के विरूद्ध तरैया थाना कांड सं0-05/25 आर्म्स एक्ट दर्ज कर न्यायिक हिरासत में भेजा गया एवं कांड में संलिप्त अन्य की गिरफ्तारी हेतु अग्रेतर कार्रवाई की जा रही है. गिरफ्तार अभियुक्त रवि के खिलाफ तरैया, पानापुर एवं इसुआपुर थाना में आधा दर्जन आपराधिक मामले दर्ज हैं. जिसके पास से 01 अवैध देसी कट्टा एवं 02 जिंदा कारतूस बरामद किया गया है. छापामारी टीम में पु०अ०नि० आशुतोष कु० सिंह थानाध्यक्ष तरैया थाना, पु०अ०नि० राकेश कुमार, स०अ०नि० सागर पासवान, स०अ०नि० अप्पु कुमार, सि0/596 रामभरोस कुमार, सि०/490 प्रमोद कुमार एवं तरैया थाना के अन्य कर्मी शामिल थे.

Loading

79
Crime E-paper ब्रेकिंग न्यूज़