GRADUATE व MBA पास युवाओं को सारण में मिलेगी नौकरी ; जाने क्या होगी सैलरी

GRADUATE व MBA पास युवाओं को सारण में मिलेगी नौकरी ; जाने क्या होगी सैलरी

CHHAPRA DESK –  श्रम संसाधन विभाग के निर्देश पर सारण जिला अवर प्रादेशिक नियोजनालय के द्वारा 24 जनवरी को प्रातः 11:00 से शाम 4:00 बजे तक अवर प्रादेशिक नियोजनालय बाजार समिति, छपरा कार्यालय परिसर में एक दिवसीय रोजगार-सह-मार्गदर्शन शिविर का आयोजन किया जाएगा. इस बात की जानकारी देते हुए जिला नियोजन पदाधिकारी शोभा कुमारी द्वारा बताया गया कि इस नियोजन कैम्प में रिशव ऑटोमोबाइल प्राइवेट लिमिटेड, छपरा द्वारा सीनियर रिलेशनशिप मैनेजर के 4 पद, रिलेशनशिप मैनेजर के 20 पद एवं टेली सेल्स एग्जेक्युटिव के 5 पद के वैकेंसी के विरुद्ध पात्र लोगों का चयन किया जायेगा.

Add

रोजगार के इच्छुक अभ्यर्थी इस नियोजन कैम्प में भाग लेकर रोजगार प्राप्त कर सकते हैं. नियोजन कैम्प में भाग लेने हेतु न्यूनतम शैक्षणिक योग्यता MBA/GRADUATE उत्तीर्ण रखा गया है तथा आयु सीमा 18-30 वर्ष होनी चाहिये. वेतन 8000 रुपये +इंसेंटिव से लेकर 20000 रुपये+इंसेंटिव होगा. जॉब लोकेशन सारण जिला होगा. इस रोजगार शिविर में भाग लेने के लिए अभ्यर्थी अपना बायोडाटा, शैक्षणिक योग्यता प्रमाण पत्र, फोटो, आधार कार्ड के साथ आएंगे.

नियोजन शिविर में भाग लेने वाले अभ्यर्थियों के लिए आवश्यक है कि उनका निबंधन जिला नियोजनालय में हो. नियोजनालय में निबंधन की प्रक्रिया ऑनलाइन कर दी गई है, जो कि भारत सरकार के पोर्टल www.ncs.gov.in के माध्यम से होता है. कोई भी उपरोक्त पोर्टल के माध्यम से अपना निबंधन कर सकता है अथवा अवर प्रादेशिक नियोजनालय छपरा में भी निबंधन हेतु संपर्क किया जा सकता है. वैसे नियोजन कैम्प में भी ऑनलाईन नियोजनालय निबंधन की व्यवस्था रहेगी.

Loading

79
E-paper ब्रेकिंग न्यूज़