CHHAPRA DESK – छपरा शहर के भगवान बाजार थाना अंतर्गत दौलतगंज मोहल्ला में एक सप्ताह केंद्र दूसरी बार चाकू बाजी की घटना हुई है. चाकू बाजी में एक युवक गंभीर रूप से जख्मी हो गया, जिसे परिवार वालों के द्वारा आनन-फानन में छपरा सदर अस्पताल पहुंचाया गया, जहां उसका उपचार चल रहा है. वहीं सूचना के बाद 112 डायल पुलिस सदर अस्पताल पहुंचकर जख्मी से पूछताछ कर रही है. चाकू लगने से जख्मी युवक भगवान बाजार थाना क्षेत्र के दौलतगंज मोहल्ला निवासी जयराम साह का 18 वर्षीय पुत्र अंकित कुमार बताया गया है. जिसके बाएं तरफ सीने के नीचे चाकू लगा है. फिलहाल उसका उपचार सदर अस्पताल में चल रहा है.

सदर अस्पताल में उपचार के दौरान जख्मी युवक ने बताया कि नशा कर रहे दो युवको से विवाद के बाद मारपीट हुई और उसमें से एक युवक के द्वारा उसे चाकू घोंपा गया है. चाकू घोंपने के बाद दोनों भाग गए. बता दें कि बीते 27 अप्रैल को भी भगवान बाजार थाना अंतर्गत दौलतगंज मोहल्ला में दो पड़ोसियों के बीच चाकू बाजी की घटना हुई थी. जिसमें चाकू लगने से दो भाई स्थानीय निवासी पप्पू अग्रहरी के पुत्र गोलु और मोहित कुमार जख्मी हो गए थे. जिसके बाद आनन-फानन में दोनों जख्मी को सदर अस्पताल पहुंचाया गया था जहां उनका उपचार किया गया.

![]()

