
VARANASI DESK – वाराणसी मंडल रेल प्रबंधक आशीष जैन के निर्देशन एवं वरिष्ठ मंडल कार्मिक अधिकारी अभिनव कुमार सिंह के नेतृत्व में वाराणसी मण्डल पर कर्मचारियों के कल्याणार्थ “कर्मचारी परिवाद संकलन शिविर” आयोजित किया जा रहा है. वाराणसी मंडल पर कार्यरत रेलवे कर्मियों एवं उनके परिवारजनों एवं सेवानिवृत्त कर्मचारियों तथा मृतक कर्मचारियों के आश्रितों के मेडिकल कार्ड, उम्मीद कार्ड, भारतीय स्टेट बैक (SBI) के दुर्घटना बीमा के साथ सैलरी पैकज की जानकारी देने, न्यू पेंशन स्कीम से यूनिफाईड पेशन स्कीम का तुलनात्मक विवरण देने, एचआरएमएस माडयूल पर सर्विस रिक्वेस्ट एवं परिवाद निस्तारण हेतु कार्मिक विभाग के अधिकारियों एवं कार्मिक निरीक्षकों के तत्वाधान में 03 अक्टूबर से 26 नवम्बर तक वाराणसी मंडल के विभिन्न स्टेशनों एवं यूनिटों पर परिवाद निस्तारण शिविर का आयोजन किया जा रहा है.

इसी क्रम में आज 08 अक्टूबर को बनारस कोचिंग डिपो के प्रांगण में रेल कर्मचारियों के लिए परिवाद संकलन शिविर एनपीएस से यूपीएस जागरुकता शिविर, एसबीआई सैलरी पैकेज जागरूकता शिविर, ऊमीद कार्ड एवं एचआरएमएस संबन्धित परिवाद निस्तारण शिविर का आयोजन कर 220 कर्मचारियों को जागरूक किया गया. इस शिविर में भारतीय स्टेट बैंक के प्रतिनिधि कृष्ण मोहन पांडेय, राजीव कुमार, प्रीतम सिंह ने रेल मंत्रालय से वर्तमान में हुए अनुबंध (MOU) के अनुसार बढ़े हुए दुर्घटना बीमा और बढ़े हुए जीवन बीमा धनराशि स्कीम से कर्मचारियों को अवगत कराया. ICICI बैंक की तरफ से राहुल सक्सेना, अतुल श्रीवास्तव, उमेश कुमार ने NPS से UPS से संबंधित विस्तृत जानकारी दी गई.

इस जागरूकता शिविर में सहायक कार्मिक अधिकारी वीरेंद्र यादव, मुख्य हित निरीक्षक योगेश मल्ल, सत्य प्रकाश एवं जितेन्द्र कुमार श्रीवास्तव ने रेलवे कर्मियों. सेवानिवृत्त कर्मचारियों तथा मृतक कर्मचारियों के आश्रितों के मेडिकल कार्ड, उम्मीद कार्ड बनाने, न्यू पेंशन स्कीम से यूनिफाईड पेशन स्कीम का तुलनात्मक विवरण देने, एचआरएमएस माडयूल पर सर्विस रिक्वेस्ट एवं परिवाद निस्तारण करने की प्रक्रिया पर विस्तार से प्रकाश डाला.

इसी परिप्रेक्ष्य में रेलवे कर्मचारियों के कल्याणार्थ हेतु दिनांक 09 अक्टूबर को बनारस रेलवे स्टेशन पर स्टेशन निदेशक कार्यालय में जागरूकता शिविर लगाकर परिवाद संकलन शिविर, एनपीएस से यूपीएस जागरुकता शिविर, एसबीआई सैलरी पैकेज जागरूकता शिविर, ऊमीद कार्ड एवं एचआरएमएस संबन्धित परिवाद निस्तारण प्रक्रिया की जानकारी दी जाएगी. रेलवे कर्मचारियों से अनुरोध है की आप स्वयं अथवा आपके अधीनस्थ कर्मचारीगण यदि अपनी सेवा सम्बंधित कोई परिवाद देना चाहें तो उक्त तिथि में आयोजित शिविर में उपस्थित होकर अपना आवेदन प्रस्तुत कर सकते हैं. मंडल के कर्मचारी यूनियनों के प्रतिनिधियों से भी आग्रह है कि उक्त शिविर का कर्मचारियों में व्यापक प्रचार-प्रसार कर अधिक से अधिक कर्मचारियों को इसका लाभ उठाने हेतु प्रोत्साहित करें.

![]()

