सारण में अब एक महिला की हो गई हत्या ; दो दिन में तीन हत्याओं से लोगों में आक्रोश

सारण में अब एक महिला की हो गई हत्या ; दो दिन में तीन हत्याओं से लोगों में आक्रोश

 

CHHAPRA DESK –  सारण जिले में अपराधी बेलगाम होते नजर आ रहे हैं. दो दिनों में अपराधियों ने तीन हत्या की घटनाओं को अंजाम दिया है. ताजा मामला बीती रात दाउदपुर थाना क्षेत्र से सामने आया है, जहां एक महिला की हत्या कर शव को चंवर के पानी में छुपाने का प्रयास के दौरान ग्रामीणों ने उसे पकड़ पिटाई के बाद पुलिस को सौंप दिया. मृत महिला जिले के दाउदपुर थाना क्षेत्र के मैरवा गांव निवासी स्वर्गीय पंचम सिंह की 65 वर्षीय पत्नी गीता कुंवर बताई गई है. घटना के संबंध में बताया जा रहा है कि गीता कुंवर रात्रि में शौच करने के लिए चंवर की तरफ गई थी. जहां उसकी हत्या की घटना को अंजाम दिए जाने की बात बताई जा रही है. ग्रामीणों के अनुसार वे लोग मेला देखकर चंवर के रास्ते लौट रहे थे तो उन्होंने देखा कि एक युवक एक महिला को चंवर के पानी में फेंक कर उसे छुपाने का प्रयास कर रहा है.

Add

जिसके बाद वे लोग वहां पहुंचे और उसको पकड़ लिया. जिसके बाद महिला की पहचान स्थानीय निवासी गीता कुंवर के रूप में की गई. यह बात शीध्र ही गांव में आग की तरह फैल गई और परिवार वाले घटनास्थल पर रोते-पीटते पहुंचे. वहीं सूचना के बाद मौके पर पहुंची दाउदपुर थाना पुलिस ने हत्यारोपी को गिरफ्तार करते हुए शव को कब्जे में ले लिया. जिसके बाद पंचनामा की प्रक्रिया प्रारंभ पर शव को आज पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेजा गया, जहां शव का पोस्टमार्टम कराये जाने की प्रक्रिया की जा रही है. वही गिरफ्तार किए गए युवक के द्वारा इस हत्या की घटना में अपनी संलिप्तता स्वीकार भी की गई है.

सदर अस्पताल में पोस्टमार्टम के दौरान मृत महिला के परिवार वालों ने बताया कि वह बीती रात्रि शौच करने के लिए गई थी. तभी रात्रि में ग्रामीणों के द्वारा उन्हें सूचना मिली कि उसकी हत्या कर फेंका गया है. उन लोगों ने बताया कि ग्रामीणों के द्वारा एक हत्यारोपी को रंगे हाथ शव को छुपाते हुए पकड़ा गया है. गिरफ्तार हत्यारोपी जलालपुर थाना क्षेत्र के रूसी गम्हरिया गांव निवासी मिंटू कुमार सिंह बताया गया है.

पोस्टमार्टम के लिए मेडिकल बोर्ड का किया गया गठन

इस हत्या के मामले में अभी तक महिला के मृत्यु के स्पष्ट कारणों की जानकारी नहीं हो पाई है कि उसकी हत्या गला दबाकर की गई है कैसे की गई है. जिसको लेकर सदर अस्पताल में तीन चिकित्सकों की टीम का मेडिकल बोर्ड गठन किया गया है, जिसके द्वारा शव का पोस्टमार्टम कराए जाने की प्रक्रिया की जा रही है. अब पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद ही इस विषय में विस्तृत जानकारी हासिल हो पाएगी की हत्या कैसे की गई है. वही समाचार प्रेषण तक इस मामले में प्राथमिकी की प्रक्रिया चल रही थी.

बता दें कि बीते 7 अक्टूबर की रात्रि जिला के रिविलगंज थाना क्षेत्र अंतर्गत समसुद्दीनपुर गांव में महज ₹20 के लिए स्थानीय निवासी ठेला चालक मनोज राय की सीने में गोली मारकर उसकी हत्या कर दी गई थी. हालांकि इस मामले में त्वरित कार्रवाई करते हुए एएसपी राम पुकार सिंह के द्वारा हत्या के महज कुछ घंटे के बाद मुख्य आरोपी राजामोहन नट को गिरफ्तार कर लिया गया था.

वहीं आठ अक्टूबर की ही रात्रि में अमनौर थाना क्षेत्र के अमनौर हरनारायण निवासी सुनील जायसवाल के 34 वर्षीय पुत्र सोनू कुमार की हत्या चाकू गोदकर कर दी गई थी. हालांकि आनन-फानन में उसे उठाकर अमनौर स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया गया, जहां ड्यूटी पर मौजूद चिकित्सक के द्वारा उसे मृत घोषित कर दिया गया. इस घटना के बाद पूरे परिवार में कोहराम मच गया. वहीं तीसरी घटना भी 8 अक्टूबर की रात की ही है, जहां दाउदपुर थाना क्षेत्र के मैरवा गांव में गीता कुंवर की हत्या की गई है जिसमें हत्यारोपी मिंटू कुमार सिंह को गिरफ्तार कर लिया गया है.

Loading

781
Crime E-paper ब्रेकिंग न्यूज़