जमीन में छुपाकर रखे गए 2110 लीटर अवैध देशी शराब किया गया नष्ट ; एक घर सील, दो प्राथमिकी दर्ज

जमीन में छुपाकर रखे गए 2110 लीटर अवैध देशी शराब किया गया नष्ट ; एक घर सील, दो प्राथमिकी दर्ज

CHHAPRA DESK –  विधानसभा चुनाव को ले मद्य निषेध विभाग, मशरक थाना एवं केंद्रीय अर्द्धसैनिक बलों के संयुक्त छापामारी का महा अभियान चलाया गया. सारण जिलाधिकारी अमन समीर एवं वरीय पुलिस अधीक्षक डॉ० कुमार आशीष के नेतृत्व में चलाते गये इस अभियान में मशरक प्रखंड में विभिन्न स्थलों पर मद्य निषेध के सख्ती से अनुपालन को लेकर गहन छापामारी किया गया. जिसमें ड्रोन कैमरे के सहयोग से भी कार्रवाई की गई. उस दौरान मशरक के बड़की मुशहरी पश्चिम टोला, सिकटी भीखन में छापामारी के क्रम में 2110 लीटर अवैध देशी शराब को विनष्ट किया गया. सिकटी भीखन में एक अवैध कारोबारी के घर को सील किया गया है. छापामारी के आधार पर मशरक थाने में दो अलग अलग प्राथमिकी दर्ज की गई है.

Add

जिलाधिकारी ने स्पष्ट रूप से कहा है कि मद्य निषेध के अनुपालन में कोई भी कोताही बर्दाश्त नहीं की जायेगी. शराब के अवैध कारोबारियों के संपत्ति के नीलामी की भी कार्रवाई भी की जायेगी. इस तरह का छापामारी अभियान लगातार चलाया जायेगा तथा दोषियों के विरुद्ध सख्त कार्रवाई की जायेगी. वहीं, आज सारण जिला की टीम के साथ साथ सीमावर्ती सिवान एवं गोपालगंज की टीम द्वारा भी अपने अपने जिला के सीमावर्ती क्षेत्र में छापामारी अभियान चलाया गया. छापामारी अभियान में पुलिस अधीक्षक ग्रामीण, सारण, सहायक आयुक्त मद्य निषेध सारण, पुलिस उपाधीक्षक मशरख सहित सैकड़ों की संख्या में मद्य निषेध, जिला पुलिस तथा अर्द्ध सैनिक बल शामिल थे.

Loading

Crime E-paper ब्रेकिंग न्यूज़