VVPAT से निकली पर्ची सड़क किनारे भारी संख्या में फेंकी मिली ; जांच में जुटी जिला प्रशासन

VVPAT से निकली पर्ची सड़क किनारे भारी संख्या में फेंकी मिली ; जांच में जुटी जिला प्रशासन

SAMASTIPUR DESK –  बिहार के समस्तीपुर जिले सरायरंजन विधानसभा क्षेत्र स्थित KSR काॅलेज के पास VVPAT से निकलने वाला पर्ची भारी संख्या में फेंका मिला. इस सूचना के बाद काफी संख्या में ग्रामीण वहां एकत्रित हो गए और तरह की चर्चा की जाने लगी. सूचना मिलते ही जिला निर्वाचन पदाधिकारी सह डीएम रोशन कुशवाहा समेत अन्य पदाधिकारी जांच के लिये पहुंचे.

वहीं, जिला प्रशासन का कहना है कि यह माॅक पोल का पर्ची है. ऐसे खुले में किसने फेंका, यह जांच का विषय है. बहरहाल सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे इस वीडियो की पुष्टि हलचल न्यूज़ नहीं करता है. अब यह तो जांच का विषय है कि यह पर्ची VVPAT का ही है अथवा किसी असामाजिक तत्वों ने कुछ बदमाशी की है. जिलाधिकारी रोशन कुशवाहा ने बताया है कि मामले की जांच की जा रही है. वैसे यह घटना क्षेत्र में चर्चा का विषय बना हुआ है. पुलिस जांच पड़ताल कर रही है.

Loading

48
E-paper ब्रेकिंग न्यूज़